Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: कृति सेनन ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कभी-कभी ऐसा नहीं होता

कृति सेनन ने ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की सफलता पर बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि यह एक मनोरंजक प्रेम कहानी की तरह है और मैं रोबोट की भूमिका निभा रही हूं. इसे दर्शकों को जरूर देखना चाहिए
एक्टिंग की की दुनिया में कृति सेनन की जर्नी काफी दिलचस्प रही है और उन्होंने कॉलेज से नेशनल फिल्म पुरस्कार जीतने तक का सफर तय किया है. कृति सेनन शुरुआत में अभिनय को लेकर आश्वस्त नहीं थी, लेकिन अपने सफर में जिज्ञासु बने रहने का श्रेय वह अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई को देती हैं. अभिनेत्री ने 2014 में आई ‘हीरोपंती’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने इसके बाद ‘बरेली की बर्फी’, ‘लुका छुपी’ और ‘मिमी’ जैसी फिल्मों में काम किया. ‘मिमी’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था.
अपनी फिल्मी करियर को लेकर क्या बोली कृति सेनन
कृति सेनन ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ से एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘कभी-कभी यह एहसास करना मुश्किल हो जाता है कि फिल्म जगत में उन्हें 10 साल हो गए हैं.” उन्होंने कहा, ”एक समय था जब मैं कॉलेज में थी और मुझे पता भी नहीं था कि मैं अभिनय करना चाहती हूं. मैं यह जानने के लिए आगे बढ़ी थी कि क्या मैं अभिनय कर सकती हूं और आखिरकार मैंने अभिनय किया. मुझे लगता है कि समय के साथ मुझे अभिनय से प्यार हो गया है.”
इंजीनियरिंग से कैसे पहुंची एक्टिंग में
दिल्ली में पैदा हुई अभिनेत्री ने हाल में ‘साइंस-फिक्शन’ आधारित प्रेम कहानी ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में अभिनय किया है. उन्होंने नोएडा के ‘जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी’ से इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद अभिनेत्री बनने का फैसला किया था. कृति सेनन ने कहा, “यह मेरा इंजीनियरिंग दिमाग है, जो वास्तव में जिज्ञासु है और हमेशा सीखने एवं बढ़ने की कोशिश करता है. मैं हमेशा से ऐसी ही रही हूं. मैं समय के साथ आगे बढ़ी हूं और यही मेरा लक्ष्य है. मैंने यह पता लगा लिया है कि अभिनेत्री के रूप में मेरे लिए क्या चीज सही है और क्या नहीं.”
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की सफलता पर क्या बोली कृति सेनन
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह भी लगता है कि मुझे नहीं पता कि मुझे क्या करना है, क्योंकि मैं खुद को सीमित नहीं करना चाहती. कभी-कभी मैं कुछ करने के नए तरीके खोजने का प्रयास करती हूं. यह कभी-कभी काम करता है और कभी-कभी ऐसा नहीं होता.” अभिनेत्री ने कहा कि ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ एक मनोरंजक प्रेम कहानी की तरह है. फिल्म में शाहिद कपूर आर्यन का किरदार निभा रहे हैं, जो पेशे से एक इंजीनियर हैं. वह सिफ्रा नाम की एक रोबोट से शादी करने का फैसला करते हैं, जिसका किरदार सेनन ने निभाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










