Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: हंसते-हंसते रुला गए ‘तारक मेहता’ के ये 3 सितारे, कैंसर और हार्ट अटैक ने छीने शो के ये चेहरे
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Jun 2025 11:20 AM
tmkoc actore died
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा अब कई कलाकार नहीं है. कुछ स्टार्स ने शो को अलविदा कहा तो कुछ एक्टर्स अब इस दुनिया में नहीं रहे. आइए आपको उन तीन एक्टर्स के बारे में बताते हैं जिनका निधन हो चुका है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी इंडस्ट्री के सबसे आइकॉनिक शोज में शामिल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बीते लगभग दो दशकों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता आ रहा है. असित मोदी का शो हर उम्र के दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान ला देता है. जेठालाल, दया बेन, टप्पू से लेकर आत्माराम भिड़े और बाबूजी ने दर्शकों की जिंदगी में एक खास जगह बना ली है. अब तक शो में कई करिदार बदल गए है. हालांकि कुछ किरदार अब इस दुनिया में नहीं है. चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं.
नट्टू काका
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नट्टू काका का किरदार एक्टर घनश्याम नायक निभाते थे. नट्टू काका और जेठालाल के बीच होने वाली बातों को दर्शक काफी एंजॉय करते थे. हालांकि नट्टू का निधन 77 साल की उम्र में कैंसर की वजह से हो गया. उनकी जगह अब शो में किरण भट्ट निभा रहे हैं.
डॉक्टर हाथी
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में डॉक्टर हाथी का रोल एक्टर कवि कुमार आजाद ने निभाया था. इस रोल में वह दर्शकों के दिल में बस गए थे. हालांकि साल 46 की उम्र में उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ था. अब डॉक्टर हाथी के किरदार में एक्टर निर्मल सोनी नजर आते हैं.
सुनील होलकर
शो में नजर आए सुनील होलकर का साल 2023 में निधन हो गया था. उनका निधन 40 साल की उम्र में हुआ था. एक्टर को लीवर सोरायसिस था. उन्होंने मराठी और हिंदी शोज में काम किया था.
इन एक्टर्स ने तारक मेहता शो को कहा अलविदा
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, नेहा मेहता, राज अनादकट, शैलेश लोढ़ा, कुश शाह, गुरुचरण सिंह, भव्या गांधी, पलक सिधवानी, निधि भानुशाली, झील मेहता ने छोड़ दिया है. हालांकि दिशा वकानी अभी तक शो में वापस नहीं लौटी है. बीच- बीच में उनके वापस आने की खबरें आती रहती है.
यह भी पढ़ें– Sitaare Zameen Par: ‘तारे जमीन पर’ के ईशान ने आमिर की फिल्म का किया रिव्यू, कहा- मेरा दिल अब और भी भरा-भरा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










