ePaper

Dil Bechara: सुशांत की फिल्म दिल बेचारा दर्शकों के लिए बिल्कुल फ्री, जानिये कहां और कैसे देख सकते है मूवी

Updated at : 24 Jul 2020 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
Dil Bechara: सुशांत की फिल्म दिल बेचारा दर्शकों के लिए बिल्कुल फ्री, जानिये कहां और कैसे देख सकते है मूवी

Sushant Singh Rajput film Dil Bechara release today: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा (Dil Bechara)' आज डिज्नी-हॉटस्टार पर रिलीज हो रही हैं. सुशांत के अलावा डेब्यूटेंट संजना सांघी भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. फिल्म को शाम 7:30 बजे डिजिटली प्रसारित किया जाएगा.

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput film Dil Bechara release today: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की अंतिम फिल्म ‘दिल बेचारा (Dil Bechara)’ आज डिज्नी-हॉटस्टार पर रिलीज हो रही हैं. सुशांत के अलावा डेब्यूटेंट संजना सांघी भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. फिल्म को शाम 7:30 बजे डिजिटली प्रसारित किया जाएगा.

इतने बजे डिज्नी-हॉटस्टार पर देख सकेंगे फिल्म

मुकेश छाबड़ा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म दिल बेचारा का एक मोशन पोस्टर जारी किया था. जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी नजर आ रहे हैं. पोस्टर में यह भी बताया गया है कि यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शाम 7.30 बजे स्ट्रीम होगी. भारत के साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के दर्शकों के देखने के लिए भी इस फिल्म को उपलब्ध कराया जाएगा.

फ्री में देख सकते है फिल्म

दिल बेचारा फिल्म को कोई भी फ्री में देख सकता है. इसके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी. नॉन सब्सक्राइबर्स भी इस फिल्म को फ्री में देख सकेंगे. वहीं, फॉक्स स्टार द्वारा निर्मित सुशांत सिंह राजपूत की इस आखिरी फिल्म में सैफ अली खान भी एक छोटी-सी भूमिका में नजर आएंगे. एआर रहमान ने इसका संगीत दिया है. कुछ दिन पहले ही फिल्म के गाने रिलीज किये गए है, जिसे लोगों ने खूब पसन्द किया था.

Also Read: ऐसे खोजा था सुशांत को बालाजी टेलीफिल्म्स ने, इस प्ले से की थी एक्टर ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत

6 जुलाई को रिलीज हुआ था फिल्म का ट्रेलर

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ के लिए फैंस काफी बेताब है. फिल्म का ट्रेलर 6 जुलाई को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था. जिसके बाद इस ट्रेलर को करोड़ों लोगों ने देखा और ये सुशांत की आई अब तक की सभी फिल्मों में से सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया था.

इस नॉवल पर बेस्ड है फिल्म

दिल बेचारा जॉन ग्रीन के 2012 के नॉवल द फॉल्ट इन आवर स्टार्स का अडेप्टेशन है. फ़िल्म का एलान 2017 के अक्टूबर महीने में किया गया था. फ़िल्म की शूटिंग जमशेदपुर में जुलाई 2018 में शुरू हुई थी. पहले इसका नाम किज़ी और मैनी था. फ़िल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग पेरस में भी हुई है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola