'सुशांत के बारे में 'था' में बात करना...', फिल्म रिलीज से पहले मुकेश ने शेयर किया ये इमोशनल VIDEO
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Jul 2020 2:21 PM
Dil Bechara, Mukesh Chhabra, Sushant Singh Rajput- सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म दिल बेचारा (Dil Bechara) आज रिलीज हो रही है. सुशांत के फैंस इस फिल्म का बेताबी से इंतजार कर रहे थे. ट्विटर पर #DilBechara ट्रेंड हो रहा है औऱ दर्शक इसपर जमकर प्यार बरसा रहे है. फिल्म रिलीज होने से पहले फिल्म के डायरेक्टर औऱ सुशांत के दोस्त मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सुशांत का हंसता चेहरा देखकर फैंस भावुक हो जा रहे है.
Dil Bechara, Mukesh Chhabra, Sushant Singh Rajput- सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म दिल बेचारा (Dil Bechara) आज रिलीज हो रही है. सुशांत के फैंस इस फिल्म का बेताबी से इंतजार कर रहे थे. ट्विटर पर #DilBechara ट्रेंड हो रहा है औऱ दर्शक इसपर जमकर प्यार बरसा रहे है. फिल्म रिलीज होने से पहले फिल्म के डायरेक्टर औऱ सुशांत के दोस्त मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सुशांत का हंसता चेहरा देखकर फैंस भावुक हो जा रहे है.
मुकेश छाबड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है. वीडियो फिल्म की शूटिंग के दौरान का है. इस वीडियो में सुशांत पूरे क्रू के साथ जमकर मस्ती और शाहरुख ख़ान के गाने पर डांस करते नज़र आ रहे हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘उसके बारे में था में बात करना बड़ा मुश्किल होता है ❤ क्योंकि वो है साथ में.’
https://www.instagram.com/p/CC-XGrHgtii/
डिज्नी-हॉटस्टार पर देख सकेंगे फिल्म
इससे पहले मुकेश छाबड़ा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म दिल बेचारा का एक मोशन पोस्टर जारी किया था. जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी नजर आ रहे हैं. पोस्टर में यह भी बताया गया है कि यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शाम 7.30 बजे स्ट्रीम होगी. भारत के साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के दर्शकों के देखने के लिए भी इस फिल्म को उपलब्ध कराया जाएगा.
Also Read: ऐसे खोजा था सुशांत को बालाजी टेलीफिल्म्स ने, इस प्ले से की थी एक्टर ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत
फ्री में देखिए फिल्म
दिल बेचारा फिल्म को कोई भी फ्री में देख सकता है. इसके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी. नॉन सब्सक्राइबर्स भी इस फिल्म को फ्री में देख सकेंगे. वहीं, फॉक्स स्टार द्वारा निर्मित सुशांत सिंह राजपूत की इस आखिरी फिल्म में सैफ अली खान भी एक छोटी-सी भूमिका में नजर आएंगे. एआर रहमान ने इसका संगीत दिया है. कुछ दिन पहले ही फिल्म के गाने रिलीज किये गए है, जिसे लोगों ने खूब पसन्द किया था.
इस नॉवल पर बेस्ड है फिल्म
दिल बेचारा जॉन ग्रीन के 2012 के नॉवल द फॉल्ट इन आवर स्टार्स का अडेप्टेशन है. फ़िल्म का एलान 2017 के अक्टूबर महीने में किया गया था. फ़िल्म की शूटिंग जमशेदपुर में जुलाई 2018 में शुरू हुई थी. पहले इसका नाम किज़ी और मैनी था. फ़िल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग पेरस में भी हुई है.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










