Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Worldwide Collection: वरुण धवन-जान्हवी कपूर की फिल्म 19वें दिन 100 करोड़ क्लब के करीब, तोड़े परम सुंदरी-बागी 4 जैसे रिकॉर्ड
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Oct 2025 9:20 AM
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Worldwide Collection: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' वर्ल्डवाइड ₹100 करोड़ के करीब पहुंच गई है. जानिए 19वें दिन तक का पूरा बॉक्स ऑफिस अपडेट और किन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड.
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Worldwide Collection: 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ बॉक्स ऑफिस पर सुस्त होने के बावजूद रिकॉर्ड बना रही है. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं. शुरुआत में ठीक-ठाक प्रदर्शन के बाद, 21 अक्टूबर को रिलीज हुई ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ जैसी फिल्मों ने इस फिल्म के लिए भारतीय बाजार में टिक पना मुश्किल बना दिया है. ऐसे में अब वर्ल्डवाइड रिपोर्ट कार्ड और रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं.
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन और रिकॉर्ड
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन भारत में महज ₹0.8 करोड़ की कमाई की, जिससे कुल इंडियन नेट कलेक्शन ₹59.3 करोड़ पर पहुंच गया. जबकि, इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹93.50 करोड़ तक पहुंच गया है. अब फिल्म दुनियाभर में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की तैयारी कर रही है.
हालांकि, वर्ल्डवाइड कमाई में फिल्म ने परम सुंदरी- 84.29, मेट्रो इन दिनों- 69.68 करोड़ और बागी 4- 77.67 करोड़ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को पछाड़ चुकी है.
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी डे-वाइज कमाई
| दिन | भारत नेट कमाई (करोड़) |
|---|---|
| Day 1 | 9.25 |
| Day 2 | 5.50 |
| Day 3 | 7.50 |
| Day 4 | 7.75 |
| Day 5 | 3.25 |
| Day 6 | 3.25 |
| Day 7 | 2.35 |
| Day 8 | 2.25 |
| Day 9 | 2.25 |
| Day 10 | 3.50 |
| Day 11 | 3.50 |
| Day 12 | 1.25 |
| Day 13 | 1.50 |
| Day 14 | 1 |
| Day 15 | 1 |
| Day 16 | 1 |
| Day 17 | 1. 15 |
| Day 18 | 1.25 |
| Day 19 | 0.80 |
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










