सनी लियोनी ने पैपराजी को लगाई डांट! जानें एक्ट्रेस क्यों बोली- ‘आपको क्या लगता है मैं हिंदी नहीं बोलती?’

Updated:
विज्ञापन
सनी लियोनी ने पैपराजी को लगाई डांट! जानें एक्ट्रेस क्यों बोली- ‘आपको क्या लगता है मैं हिंदी नहीं बोलती?’

सनी लियोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सनी पैपराजी की क्लास लगाते दिख रही है. बता दें कि सनी हाल ही में दिवाली पार्टी में अपने पति डेनियल के साथ नजर आई थी.

विज्ञापन

Sunny Leone Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) इस बार अपनी तसवीरों की वजह से नहीं बल्कि एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गई है. इस वीडियो में एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रही है. एयरपोर्ट जाते वक्त वो पैपराजी के कैमरों में कैद हो गई. इस दौरान पैपराजी ने उनसे ऐसा कुछ कहा, जिसका उन्होंने जो जवाब दिया, उसकी आप भी तारीफ करेंगे. चलिए आपको बताते है आखिर सनी ने क्या कहा.

सनी लियोनी का वायरल वीडियो

सनी लियोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एयरपोर्ट के अन्दर जाते दिखती है. तभी पैपराजी में से एक फोटोग्राफर उन्हें कहते है, धन्यवाद कल मिलते है. तभी अन्दर जाते हुए एक्ट्रेस इस बात को दोहराती है और फिर फोटोग्राफर के पास आती है और कहती है, आपको क्या लगता है मुझें हिन्दी नहीं बोलती हूं.

यूजर्स के कमेंट

सनी लियोनी आगे कहते हैं, आप लोग इंग्लिश में बोलते हो, मैं क्या करूं.’ इसके बाद पैपराजी कहते है, ‘मैंने इसीलिए धन्यवाद कहा.’ ये वीडियो विरल भयानी ने पोस्ट किया है. इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, अच्छी बेइज्जती कि है इन लोगों की ये ज्यादा स्मार्ट बनते है अपने आपको. एक और यूजर ने लिखा, वो बहुत क्यूट तरीके से हिन्दी बोल रही है.

Also Read: Sunny Leone: कलरफुल मोनोकिनी में सनी लियोनी का हॉट लुक, फोटो देख फैंस के उड़े होश

दिवाली पार्टी में नजर आई थी सनी

हाल ही में सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ फिल्म निर्माता आनंद पंडित के प्री-दिवाली पार्टी में नजर आई थी. इस दौरान सनी लहंगा पहने काफी खूबसूरत दिखी थी. वहीं, पिछले महीने वो मालदीव वेकेशन के लिए गई थी. वहां से एक्ट्रेस ने अपनी एक से बढ़कर एक बिकिनी फोटोज शेयर कर फैंस की धड़कनें बढ़ा दी थी. वेकेशन के लिए उनके साथ डेनियल भी गए थे.

सनी की आने वाली फिल्में

फिल्मों की बात करें तो सनी लियोनी Oh My Ghost, कोकाकोला, हेलन, वीरम्मादेवी, रंगीला, बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव जैसी मूवीज को लेकर बिजी चल रही है. इसके अलावा एक्ट्रेस कई आइटम सॉन्ग में नजर आ चुकी है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola