क्या Gadar 2 है एंटी -पाकिस्तानी फिल्म? जानिए क्या बोले तारा सिंह
Author Divya keshri
Updated:
विज्ञापन

सनी देओल से ‘गदर 2’ को ‘पाकिस्तानी विरोधी’ करार दिए जाने की धारणा के बारे में सवाल किया गया. इसपर रिएक्ट करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म पाकिस्तान विरोधी नहीं है.
विज्ञापन
सनी देओल-अमीषा पटेल स्टारर गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. एक इंटरव्यू में सनी से ‘गदर 2’ को ‘पाकिस्तानी विरोधी’ करार दिए जाने की धारणा के बारे में सवाल किया गया. इसपर रिएक्ट करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म पाकिस्तान विरोधी नहीं है. उन्होंने दावा किया कि देशों के बीच नफरत ज्यादातर राजनीतिक चीज है क्योंकि एंड ऑफ दे डे मानवता होती है और दोनों पक्षों के लोग एक ही मिट्टी से बने होते है. साथ ही कहा कि उन्होंने फिल्म में कभी भी किसी को नीचा नहीं दिखाया है और तारा सिंह का किरदार उस तरह का व्यक्ति नहीं है. बता दें कि फिल्म ने 400 से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें