Sunjay Kapur की अचानक मौत के बाद परिवार में बचे हैं सिर्फ ये सदस्य, अरबों की संपत्ति छोड़ गए

Updated:
विज्ञापन
Sunjay Kapur death Family Tree

Sunjay Kapur death Family Tree

Sunjay Kapur: बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत ने न केवल मनोरंजन जगत को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि उनकी कंपनी सोना कॉमस्टार में उत्तराधिकार का संकट भी पैदा कर दिया है. आइये जानते हैं अरबपति की मौत के बाद उनका बिजनेस कौन संभालेगा.

विज्ञापन

Sunjay Kapur: फेमस बिजनेसमैंन और पोलो खिलाड़ी संजय कपूर का 12 जून को 53 वर्ष की आयु में इंग्लैंड में निधन हो गया. वह महज 53 वर्ष के थे. रिपोर्ट्स के अनुसार पोलो मैच खेलते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा. ऐसा माना जाता है कि यह घटना तब हुई, जब उन्होंने गलती से मधुमक्खी निगल ली, जिससे उन्हें डंक लग गया और उनका दम घुट गया. आइये जानते हैं उनके जाने के बाद परिवार में और कौन-कौन बचा है.

संजय की मौत के बाद कौन बचा हैं उनके फैमिली में

संजय कपूर सुरिंदर और रानी कपूर के बेटे थे. साल 2003 में करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड ने अपना फैमिली बिजनेस संभाला था. संजय की दो बहनें हैं, जिनका नाम मंदिरा कपूर और सुपर्णा मोटवानी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके जाने के बाद उनका बिजनेस बहनों की जिम्मेदारी ही होगी.

संजय के बच्चों और पत्नियों के बारे में

संजय कपूर की शादी 2003-16 तक करिश्मा कपूर से हुई थी. इससे पहले उन्होंने 1996-2000 तक फैशन डिजाइनर और स्टाइलिस्ट नंदिता महतानी से शादी की थी. साल 2017 से, उन्होंने मॉडल से अभिनेत्री बनी प्रिया सचदेव संग शादी रचाई. जहां पहली पत्नी से उन्हें कोई बच्चा नहीं है. करिश्मा संग उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम समायरा और कियान है. वहीं तीसरी वाइफ संग एक बेटा है.

संजय कपूर की नेटवर्थ

फोर्ब्स ने बताया कि संजय कपूर की मृत्यु के समय उनकी कुल संपत्ति 1.2 बिलियन डॉलर (₹10300 करोड़) थी. इसमें आगे बताया गया कि साल 2022 और 2024 दोनों में संजय की अधिकतम संपत्ति 1.6 बिलियन डॉलर (₹13000 करोड़) थी. कानून के अनुसार, उनकी संपत्ति और धन का प्रबंधन उनकी पत्नी प्रिया सचदेव को सौंप दिया जाता है. हालांकि, करिश्मा कपूर से उनके दो बच्चे समायरा और कियान का भी अच्छी तरह से ख्याल रखा जाएगा.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola