Suniel Shetty ने सलमान खान की बॉक्स ऑफिस असफलताओं पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह दिल से काम करते हैं

Sunil Shetty on Salman Khan box office failures
पिछले कुछ सालों से सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहीं. हाल ही में रिलीज़ सिकंदर भी फ्लॉप रही. सुनील शेट्टी ने इसपर भाईजान का बचाव किया. उन्होंने कहा कि जब उन्हें अच्छे विषय की मूवी मिलती है और वह मैजिक करती है.
सुनील शेट्टी की हालिया रिलीज फिल्म केसरी वीर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई. फिल्म 23 मई को रिलीज हुई थी और भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई. इसके अलावा सुनील अपनी अपकमिंग फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर भी चर्चा में है. इस बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू में सलमान खान के उन फिल्मों का बचाव किया, जो बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन नहीं कर पाई. एक्टर ने कहा कि वह दिल से काम करते हैं और जब उन्हें अच्छे विषय की मूवी मिलती है और वह मैजिक करती है.
सलमान खान की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर क्या कहा सुनील शेट्टी ने?
दरअसल, बीते कुछ सालों से सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पा रही. हालिया रिलीज सिकंदर पिट गई और उनका स्वैग और स्टार पावर मूवी को फ्लॉप होने स बचा नहीं पाया. लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा कि उनकी फ्लॉप हम 200 करोड़ की फिल्म की बात करते हैं, जबकि आधी इंडस्ट्री के लिए वह हिट नहीं सुपरहिट है . कभी-कभी आप गलत फिल्मों का सेलेएक्शन कर लेते हैं और वह दिल से काम करते हैं. जब सलमान को अच्छा सब्जेक्ट मिलता है फिल्म में तो वह मैजिक करते हैं. उनकी ना चलने वाली फिल्म 200 करोड़ कमाती है. इस साल की सारी फिल्में का नंबर देख लेना और आप देखेंगे कि उन फिल्मों का नंबर्स सलमान की मूवीज से कम है.
सलमान की फिल्मों का नहीं चल रहा कमाल
सलमान खान की पिछली रिलीज हुई फिल्म किसी का भाई किसी की जान को समीक्षकों और दर्शकों से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था. फिल्म ने सिर्फ 184. 6 करोड़ का कलेक्शन दुनियाभर में किया था. उनकी फिल्म टाइगर 3 ने दुनियाभर में 464 करोड़ का बिजनेस किया था. इस मूवी में उनके साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी ने काम किया था. उनकी लेटेस्ट रिलीज सिकंजरने 10 दिन में 200 करोड़ का कलेक्शन किया था, जैसा कि मेकर्स ने बताया था. सेकल्निक की एक रिपोर्ट की मानें तो दुनियाभर में फिल्म ने 184.6 करोड़ का कलेक्शन किया था.
यह भी पढ़ें– Movie Release in June: इन 6 फिल्मों से जून होगा ब्लॉकबस्टर, टिकट खिड़की पर मचेगा तूफान, थिएटर्स में लगेगा मेला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










