आनंद अहुजा के साथ फिल्म बनायेंगी सोनम कपूर
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Apr 2020 4:58 AM
बॉलीवुड में अपने फैशन के कारण पहचानी जाने वाली सोनम कपूर के पति आनंद अहुजा जल्द ही एक फिल्म का निर्माण करने वाले हैं. यह ख्वाहिश उनकी पत्नी की है और इसमें वह अपनी पत्नी का साथ देने वाले हैं. सोनम अपने पति उद्यमी आनंद आहूजा के साथ इन दिनों एंज्वाय कर रहीं हैं. इस […]
बॉलीवुड में अपने फैशन के कारण पहचानी जाने वाली सोनम कपूर के पति आनंद अहुजा जल्द ही एक फिल्म का निर्माण करने वाले हैं. यह ख्वाहिश उनकी पत्नी की है और इसमें वह अपनी पत्नी का साथ देने वाले हैं. सोनम अपने पति उद्यमी आनंद आहूजा के साथ इन दिनों एंज्वाय कर रहीं हैं. इस दौरान वह नये व्यंजनों को पका रही हैं. मिली जानकारी के मुताबिक उन बनाये गये व्यंजनों को वह वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अपनी मां से सीख रही हैं. बता दें कि सोनम और आनंद साल 2021 में फिल्म निर्माण में भागीदारी करने वाले हैं.
सोनम कपूर के करीबी एक सूत्र का कहना है कि सोनम अब तक अपनी बहन रिया कपूर के साथ प्रोडक्शन हाउस में पार्टनरशिप कर रही हैं. वह भागीदारी जारी रहेगी, लेकिन सोनम भी अपने पति आनंद के साथ फिल्म निर्माण में सहयोग करना चाहती हैं. बात करें आनंद के बारे में तो उन्होंने अब तक फिल्म निर्माण में निवेश नहीं किया है.
वहीं खबर के मुताबिक सह-निर्माता के रूप में आनंद ने ससुर अनिल कपूर और साली रिया के साथ हाथ मिलाने की बात कही थी, लेकिन ऐसा लगता है कि उनकी पत्नी ने उन्हें एक निर्माता के रूप में बनाने के लिए तैयार हो चुकीं हैं. सोनम कपूर ने अब तक इस बारे में बात नहीं की है लेकिन खबर है वह जल्द खुलासा करने वाली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










