Son of Sardaar 2: सुनील शेट्टी ने किया अजय देवगन की फिल्म का रिव्यू, कही ये बात

Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Aug 2025 8:02 AM

विज्ञापन

Suniel Shetty Reviews Son of Sardaar 2

Son of Sardaar 2 Review: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ आज रिलीज हो गई. फिल्म में अजय और मृणाल की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है. फिल्म के रिव्यूज आने लगे हैं. सुनील शेट्टी ने फिल्म का रिव्यू करते हुए एक्टर की तारीफ की है.

विज्ञापन

Son of Sardaar 2 Review: कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स की ओर से प्रस्तुत मूवी की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर धड़क 2 से हो रही है. फिल्म का निर्माण अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने किया है. ‘सन ऑफ सरदार 2’ में अजय एक बार फिर से जस्सी की भूमिका में दिखे हैं, मृणाल ठाकुर राबिया के रूप में, रवि किशन राजा के रूप में, नीरू बाजवा डिंपल के रूप में नजर आई है. पहली बार अजय और मृणाल साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. फिल्म का रिव्यू सुनील शेट्टी ने किया है.

सुनील शेट्टी ने सन ऑफ सरदार 2 का किया रिव्यू

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अजय देवगन और अहान शेट्टी के साथ तसवीर शेयर कॉमेडी सीक्वल ‘सन ऑफ सरदार 2’ का रिव्यू करते हुए एक्स पर लिखा, दुनिया में इतनी सारी जगहों में से… ये पागलपन तो लंदन में ही हुआ. जस्सी, अजय और अहान के साथ सन ऑफ सरदार 2 देखी. यार, क्या जबरदस्त हंसी का धमाका था. और अजय … वो जो आपने किया, हाहाहा… कमाल था. अहान हंस-हंस के लोटपोट, मैं भी…बहुत कम फिल्में होती हैं जो हर पीढ़ी को एक साथ इतना हंसा दें. अजय … आप ही हैं जो इतनी दीवानगी को भी स्टाइल में दिखा सकते हैं.

6 साल बाद कॉमेडी जॉनर में वापसी को लेकर क्या बोले अजय देवगन

अजय देवगन ने छह साल बाद कॉमेडी जॉनर में वापसी की है. इसे लेकर एक्टर ने कहा, “मुझे पता ही नहीं चला कि मैं छह साल बाद कॉमेडी कर रहा हूं, लेकिन इस फिल्म को करना वाकई बहुत मजेदार था. स्क्रिप्ट खुद ही बहुत मजेदार थी. जब हमने ‘सन ऑफ सरदार 2’ करने का फैसला किया, तो सबसे जरूरी बात ये थी कि इसमें पहले पार्ट से ज्यादा ह्यूमर (हंसी-मजाक) होना चाहिए और हमें खुशी है कि हम वैसी स्क्रिप्ट तैयार कर पाए.”

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ ओपनिंग डे पर होगी हिट या फुस्स, रेड 2 का टूटेगा रिकॉर्ड?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola