'अब वह रोती है..', ऐश्वर्या राय-सलमान खान के ब्रेकअप पर सोहेल खान का खुलासा, कहा- उसने कभी इस रिश्ते को…

Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Oct 2024 8:39 AM

विज्ञापन

Salman Khan Aishwarya Rai

एक समय था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक-दूसरे के प्यार में थे. दोनों को हम दिल दे चुके फिल्म के सेट पर प्यार हुआ था. हालांकि उनका ब्रेकअप हो गया. अब उनके ब्रेकअप को लेकर सोहेल खान का एक वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन

लंबे समय से ऐश्वर्या राय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई है. कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या तलाक लेने वाले हैं और उनके बीच कुछ ठीक नहीं है. उसके बाद अभिषेक के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली. कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि अभिषेक एक्ट्रेस निमरत कौर को डेट कर रहे हैं. हालांकि सच्चाई क्या है, किसी को नहीं पता. वहीं, सोहेल खान ने सलमान खान और ऐश्वर्या के ब्रेकअप को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए है.

ऐश्वर्या राय और सलमान खान का क्यों हुआ था ब्रेकअप

ऐश्वर्या राय और सलमान खान एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं. दोनों को फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर प्यार हुआ था, लेकिन उनका रिश्ता चला नहीं और वो अलग हो गए. ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह सलमान के साथ जब वह रिश्ते में थी, तो उन्हें शारीरिक और मानसिक एब्यूज, बेवफाई और अपमान सहना पड़ा था. वहीं, सलमान ने कभी भी ब्रेकअप को लेकर कुछ कहा नहीं. अब सलमान के भाी सोहेल खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप लगाया था.

सोहेल खान बोले- उसने कभी इस रिश्ते को स्वीकार किया?

सोहेल खान ने इंटरव्यू में कहा था, ”अब वह (ऐश्वर्या राय) पब्लिक में रोती है. जब वह उसके साथ घूम रही थी, जब वह हमारे घर आती थी, एक परिवार की तरह तो, क्या उसने कभी इस रिश्ते को स्वीकार किया? उसने नहीं किया. इसकी वजह से सलमान इनसिक्योर फील करते थे. वह सिर्फ जानना चाहते थे कि वह उसे कितना चाहती है. इस बात को वह सलमान को कभी यकीन नहीं होने देती थी.” गौरतलब है कि सलमान से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस ने अभिषेक बच्चन से साल 2007 में शादी कर ली. दोनों की एक बेटी भी है.

Also Read- Aishwarya Rai और अभिषेक के तलाक की अफवाहों के बीच बिग बी ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- सब खत्म हो…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola