Sky Force Box Office Day 11: मंडे टेस्ट में अक्षय कुमार की स्काई फोर्स हिट हुई या फ्लॉप? कलेक्शन जान कर हैरान हो जाएंगे

Sky Force Box Office Collection Day 11
Sky Force Box Office Collection Day 11: अक्षय कुमार-वीर पहारिया की फिल्म स्काई फोर्स ने पहले वीक में 80 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे मंडे टेस्ट में मूवी पास हुई या फेल, यहां जानिए.
Sky Force Box Office Collection Day 11: अक्षय कुमार की 2025 में गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले स्काई फ़ोर्स रिलीज हुई. फिल्म हर बीतते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रही है. फिल्म ने अपने पहले वीक में 99.7 करोड़ रुपये कमाए. अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी की ओर से निर्देशित मूवी ने अबतक 11 दिन में कितना कलेक्शन कर लिया, यहां जान लीजिए. फिल्म का बजट 160 करोड़ रुपये है और अब मूवी ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
स्काई फोर्स के कलेक्शन के बारे में जानें
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हाल के दिनों के सोनू सूद की फतेह, कंगना रनौत की इमरजेंसी और शाहिद कपूर की देवा रिलीज हुई. हालांकि इन सबके रहते हुए भी स्काई फोर्स दर्शकों को पसंद आ रही है. रिलीज के 11वें दिन फिल्म ने 1 करोड़ 35 लाख रुपये कमाए. हालांकि रविवार के बाद इसकी कमाई में गिरावट दर्ज हुई. किस दिन मूवी ने कितने का बिजनेस किया, यहां जानिए-
- स्काई फोर्स कलेक्शन 1 दिन- 12.25 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन 2 दिन- 22 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन 3 दिन-28 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन 4 दिन- 7 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन 5 दिन- 5.75 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन 6 दिन- 6 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन 7वां दिन- 5.5 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन 8वां दिन- 2.75 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन 9वां दिन- 5 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन 10वां दिन- 5.25 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन 11वां दिन- 1.35 करोड़ रुपये
स्काई फोर्स का टोटल कलेक्शन- 101.35 करोड़ रुपये
देवा का नहीं चला बॉकस ऑफिस पर जादू
शाहिद कपूर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘देवा’कुछ खास दर्शकों को लुभा नहीं पा रही. सोमवार को मूवी ने सिर्फ 2 करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई की. जिस हिसाब से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर रही, उससे ऐसा लग रहा कि मूवी ज्यादा दिन तक सिनेमाघरों में टिक नहीं पाएगी. मंडे टेस्ट में मूवी फ्लॉप साबित हुई.
यह भी पढ़ें- Sky Force Box Office Day 9: सालों बाद अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, स्काई फोर्स ने 9वें दिन की इतनी कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










