Sky Force Box Office Day 9: सालों बाद अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, स्काई फोर्स ने 9वें दिन की इतनी कमाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Feb 2025 9:40 AM
Sky Force OTT Release
Sky Force Box Office Collection Day 9: 24 जनवरी को अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स रिलीज हुई. फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए है और ये बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. टोटल कमाई अभी तक कितनी हुई, यहां जानें.
Sky Force Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार, सारा अली खान और वीर पहारिया की फिल्म स्काई फोर्स ने फर्स्ट वीक में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म 24 जनवरी को रिलीज हुई थी और ये दर्शकों को सिनेमाघर तक खींचने में सफल रही. दूसरे वीकेंड के दौरान फिल्म का जलवा बरकरार रहा और इसने तगड़ी कमाई की. फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री के लिए बस कुछ ही दूर है. आइए 9वें दिन के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं.
अक्षय कुमार की स्काई फोर्स ने 9वें दिन किया इतना कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, 9वें दिन अक्षय कुमार की स्काई फोर्स ने करीब 5 करोड़ कमाए. शुक्रवार से ज्यादा शनिवार को फिल्म ने कमाई की. अबतक कुल कमाई फिल्म ने 94.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. कल 10 करोड़ का आंकड़ा छूने की संभावना है. अगर ऐसा होता है बहुत समय बाद अक्षय की फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेगी. कहा जा रहा है कि दूसरे दूसरे वीकेंड के अंत तक लगभग 121-122 करोड़ कमा लेगी.
- स्काई फोर्स कलेक्शन पहला दिन- 12.25 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन दूसरा दिन- 22 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन तीसरा दिन-28 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन चौथा दिन- 7 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन पांचवां दिन- 5.75 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन छठा दिन- 6 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन सातवां दिन- 5.5 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन आठवां दिन- 2.75 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन 9वां दिन- 5 करोड़ रुपये
स्काई फोर्स की कुल कमाई- 94.50 करोड़ रुपये
जानें शाहिद कपूर की देवा का कलेक्शन
स्काई फोर्स को शाहिद कपूर की देवा जबरदस्त टक्कर दे रही है. फिल्म दो दिन पहले ही रिलीज हुई है और अबतक इसने बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. मूवी में शाहिद वायलेंट लुक में दिखे हैं और उनके साथ पहली बार पूजा हेगड़े काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










