Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 4: आमिर खान की मूवी हिट या फ्लॉप? 100 करोड़ क्लब से इतनी दूर

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 19
Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 4: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने तीन दिन में 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब इसके चौथे दिन के आंकड़े भी जारी कर दिए गए हैं. ऐसे में जानिए कि फिल्म 100 करोड़ कमाने से कितनी दूर है.
Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 4: आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. पहले दो दिन फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की, जिसके बाद उम्मीद थी कि यह जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दम तो देगी. हालांकि, तीसरे दिन फिल्म ने बाकी दिनों के मुकाबले दोगुनी कमाई कर सभी को हैरान कर दिया है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, खासकर आमिर खान के गुलशन नामक किरदार को काफी सराहना मिली है, जो एक बास्केटबॉल कोच के रूप में न्यूरोडाइवर्जेंट युवाओं को ट्रेनिंग देता है. अब इसे रिलीज हुए चार दिन होने जा रहे हैं. ऐसे में आइए बताते हैं डे 4 को इसने कितनी कमाई.
‘सितारे जमीन पर’ का चौथे दिन का कलेक्शन
‘सितारे जमीन पर’ 2007 की ब्लॉकबस्टर ‘तारे जमीन पर’ की सीक्वल फिल्म है, और स्पेनिश फिल्म ‘Champions’ की ऑफिशियल रीमेक. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 10.7 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी. अब रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने 0.03 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 60.15 करोड़ हो चूका है. हालांकि, यह आंकड़े शुरूआती हैं और इनमें शाम तक भारी उछाल होने की संभावना है.
इन आंकड़ों की स्पीड से एक बात साफ है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है.
सितारे जमीन पर डे वाइज रिपोर्ट
Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 1- 10.7 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 2- 21.7 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 3- 29.22 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 4- 0.03 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन- 60.15 करोड़ रुपये
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख के अलावा नमन मिश्रा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, अरूश दत्ता, ऋषि शाहनी, सिमरन मंगेशकर, ऋषभ जैन, गोपी कृष्ण वर्मा, आशीष पेंडसे जैसे 10 न्यूकमर एक्टर्स नजर आए, जो विशेष रूप से प्रशिक्षित युवाओं की भूमिका में हैं. वहीं, इसका निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है. बता दें कि सितारे जमीन पर’ सिर्फ थिएटर में ही रिलीज होगी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे नहीं लाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




