Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 2: ‘सितारे जमीन पर’ ने दूसरे दिन उड़ान भरी या गिरी पटरी से? जानें पूरी रिपोर्ट

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Jun 2025 8:24 AM

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 12

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 2: आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी ‘सितारे जमीन पर’ को पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं. ओपनिंग डे पर मूवी ने अच्छा प्रदर्शन किया. अब सबकी नजर आमिर खान की फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन पर है. आपको यहां बताते हैं दूसरे दिन कितनी कमाई हुई.

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 2: आमिर खान ने ‘सितारे जमीन पर’ से शानदार वापसी की है. उनकी आखिरी रिलीज ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कोई जादू नहीं दिखाया था. फिल्म बुरी तरह पिट गई थी और यूजर्स ने मूवी को बहुत ट्रोल भी किया था. आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी फिल्म का रिव्यू, काजोल, जावेद अख्तर, जूही चावला सहित कई स्टार्स ने किया हैं. सबने फिल्म को बेहतरीन बताया. आइए आपको बताते हैं कि दूसरे दिन मूवी ने कितनी कमाई की.

दूसरे दिन मूवी ने की इतनी कमाई

आमिर खान के अलावा फिल्म सितारे जमीन पर में जेनेलिया देशमुख और दस नए कलाकार हैं, जिनमें अरूश दत्ता, ऋषि शाहनी, सिमरन मंगेशकर, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, गोपी कृष्ण वर्मा और आशीष पेंडसे ने काम किया हैं. sacnilk के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 11.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. दूसरे दिन मूवी ने अभी तक 0.07 करोड़ रुपये कर लिया है. ये अर्ली आंकड़े है जो शाम तक अपडेट हो जाएंगे. उम्मीद है कि मूवी वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करेगी.

  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 1- 11.7 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 2- 0.07 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन- 11.77 करोड़ रुपये

आर एस प्रसन्ना ने आमिर खान संग काम करने पर किया रिएक्ट

आमिर खान के साथ काम करने पर फिल्म सितारे जमीन पर के डायरेक्टर आर एस प्रसन्ना ने जूम संग इंटरव्यू में कहा, “मैंने जब ये कहानी आमिर सर को सुनाई, तो मुझे लगा कि ये किरदार निभाने के लिए वही सबसे सही इंसान हैं. सिर्फ लीड रोल के लिए नहीं, बल्कि इस फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए भी, क्योंकि इस फिल्म को बनाने में बहुत संवेदनशीलता, करुणा और ईमानदारी चाहिए जो आमिर में पूरी तरह से है. मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही नाम था आमिर. जब मैंने सोचा कि ये रोल कौन निभा सकता है, तो बस उन्हीं का चेहरा सामने आया.”

यह भी पढ़ें–  Sitaare Zameen Par: ‘तारे जमीन पर’ के ईशान ने आमिर की फिल्म का किया रिव्यू, कहा- मेरा दिल अब और भी भरा-भरा…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola