Sitaare Zameen Par Box office: ‘सितारे जमीन पर’ की आंधी में उड़ेंगे रिकॉर्ड्स, कौन सी मूवी बनेगी पहला निशाना? इन 7 फिल्मों की कुर्सी खतरे में

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Jun 2025 12:49 PM

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par BO Collection Day 16

Sitaare Zameen Par Box office: आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है. आइए जानते हैं किन फिल्मों पर खतरा है.

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Box office: बॉलीवुड एक्ट आमिर खान एक लंबे वक्त के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने पसंद किया था और अच्छा रिएक्शन दिया था. मूवी में जेनेलिया डिसूजा हैं. एक्टर की तारे जमीन पर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. ऐसे में इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीद है. चलिए आपको बताते हैं कि आमिर की ये फिल्म कौन-कौन से रिकॉर्ड को तोड़ सकती है.

आमिर खान की सितारे जमीन पर इन मूवीज को करेगी पीछे?

आमिर खान अपनी फिल्म सितारे जमीन पर के प्रमोशन में जोर-शोर से लगे हुए है. उनकी सबसे बड़ी टक्कर विक्की कौशल की छावा से होगी. छावा ने 600 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ये बहुत बड़ा आंकडा है, लेकिन आमिर की फिल्म से ये उम्मीद कर सकते हैं कि ये नंबर्स को वह तोड़ सकती है. इसके अलावा अजय देवगन की रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 171 करोड़ की कमाई की थी. सितारे जमीन पर एक सामाजिक मैसेज देती है, जबकि रेड 2 की स्टोरी सच्ची है. उम्मीद है कि ये आंकड़ा आमिर की फिल्म क्रास कर लेगी. वहीं, स्काई फोर्स ने 112 करोड़ का कलेक्शन किया था. ऐसे में आमिर का स्टार पावर और दिल छूने वाला फिल्म का विषय इसे दर्शकों का फेवरेट बना सकता है.

सिकंदर से आगे निकलेगी आमिर खान की फिल्म?

सिकंदर एक्शन से भरपूर मार-धाड़ वाली फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 110 करोड़ कमाए थे. जबकि आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर की कहानी बहुत अलग और यूनिक है. आमिर की फिल्म सिंकदर, जाट, केसरी चैप्टर 2 से आगे निकल सकती है क्योंकि फिल्म की कहानी दर्शकों को एंटरटेन करने के साथ-साथ उन्हें सोचने पर भी मजबूर करेगी.

सितारे जमीन पर का नया गाना हुआ रिलीज

सितारे जमीन पर का नया गाना शुभ मंगलम आज मेकर्स ने रिलीज कर दिया. सॉन्ग में आमिर के साथ-साथ जेनेलिया डिसूजा और 10 नये चमकते सितारे डांस करते दिख रहे हैं. गाने को शंकर महादेवन और अमिताभ भट्टाचार्य ने अपनी आवाज दी है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. गाना बहुत प्यारा है.

यह भी पढ़ें–  Karisma Kapoor Sunjay Kapur Last Photo: करिश्मा संग संजय कपूर की आखिरी फोटो वायरल, इस 1 शख्स के लिए साथ आए थे एक्स कपल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola