Sitaare Zameen Par में अपने किरदार पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ये बदतमीज…

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 05 May 2025 3:00 PM

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 30

Sitaare Zameen Par: सुपरस्टार आमिर की 'सितारे जमीन पर' की रिलीज डेट लॉक हो गई है. फिल्म 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसके थीम और आमिर के किरदार का भी खुलासा हो गया है. आइए डिटेल में बताते हैं.

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेट से एक पोस्टर के साथ पर्दा उठ चूका है. यह फिल्म 2007 की ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है, जिसमें 10 नए चेहरे नजर आने वाले हैं. इस बार फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख भी लीड रोल में हैं. यह फिल्म 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब फिल्म के थीम और आमिर खान के किरदार के बारे में जानने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं. ऐसे में आज हम आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.

क्या है ‘सितारे जमीन पर’ का थीम?

आमिर खान ने 9 अप्रैल को चीन में आयोजित Macau Comedy Festival के दौरान अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘सितारे जमीन पर’ लगभग तैयार है. ये ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है. थीम के लिहाज से ये दस कदम आगे हैं. ये दिव्यांग श्रेणी के लोगों के बारे में है. ये फिल्म प्यार, दोस्ती और जिंदगी के बारे में है. ‘तारे जमीन पर’ ने आपको रुलाया था. ये फिल्म आपको हंसाएगी. ये कॉमेडी है लेकिन थीम वही है.’

कैसा है आमिर खान का किरदार?

आमिर ने आगे अपने किरदार से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए कहा, ‘तारे जमीन पर’ में मेरा किरदार निकुंभ एक सेंसीटिव इंसान था. इस फिल्म में मेरे किरदार का नाम गुलशन है और ये उससे बिल्कुल विपरीत है. ये बदतमीज है, पॉलिटिकली इनकरेक्ट है और सभी को बेज्जत करता है. वो अपनी पत्नी से, अपनी मां से झगड़ता है. वो एक बास्केटबॉल कोच है जो अपने सीनियर कोच को पीट देता है. वो एक ऐसा इंसान है जो अंदरूनी तौर पर बहुत सारी चीजों से जूझ रहा है. वो कैसे बदलता है, ये कहानी उसी बारे में है. कैसे 10 लोग जिनमें से कुछ को डाउन सिन्ड्रोम है, कुछ को ऑटिजम है, वो उसे बेहतर इंसान बनने के बारे में सिखाते हैं. ओरिजनल ये एक स्पैनिश फिल्म है और हमने उसका इंडियन वर्जन बनाया है.’

सितारे जमीन पर के बारे में…

फिल्म में इस बार 10 नए एक्टर्स नजर आएंगे, जिनमें गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, अरूष दत्ता, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं. फिल्म के निर्देशन की कमान आर.एस. प्रसन्ना ने संभाली है और स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है.

यह भी पढ़े: Sonam Bajwa Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं सोनम बाजवा, हॉउसफुल 5 में लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola