Sitaare Zameen Par की सुपरहिट सक्सेस पर आमिर खान का आया रिएक्शन, बोले- युवा कलाकारों की पहली…

Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Jun 2025 10:23 AM

विज्ञापन

Aamir Khan on Sitaare Zameen Par performance on youtube

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की सितारे जमीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. इससे मिस्टर परफेक्शनिस्ट काफी खुश और इमोशनल दिख रहे हैं. उन्होंने इस ब्लॉकबस्टर सफलता के लिए दर्शकों को तहे दिल से शुक्रिया कहा.

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par: आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. 20 जून को रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला. यही वजह है कि इसने 4 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. भारत में भी मूवी ने अभी तक 75 करोड़ कमाए लिए हैं. इस ब्लॉकबस्टर सफलता से आमिर काफी खुश हैं और उन्होंने दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया.

सितारे जमीन पर के सफलता पर क्या बोले आमिर खान

आमिर खान ने पैपराजी संग बात करते हुए सितारे जमीन पर की सफलता को सेलिब्रेट किया. उन्होंने बजुकाप्राइम संग बातचीत में कहा, “बहुत खुशी हो रही है मुझे… फिल्म को इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, इतना प्यार मिल रहा है.” आमिर ने बताया कि उन्हें फिल्म में नवोदित युवा कलाकारों पर कितना गर्व है. एक्टर ने कहा, “मैं इतना खुश हो कि…दस सितारे हैं ना, वो इतने उत्साहित हैं कि उन्होंने पहली फिल्म की और वो फिल्म सुपरहिट हो गई. हम बहुत आभारी हैं… धन्यवाद”

सितारे जमीन पर के बारे में

आर.एस. प्रसन्ना की ओर से निर्देशित, ‘सितारे जमीन पर’ तारे जमीन पर का सीक्वल है. इस बार, स्पॉटलाइट बौद्धिक विकलांगता वाले व्यक्तियों के एक समूह और बास्केटबॉल कोर्ट की यात्रा पर है. सोमवार को आमिर फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद सिनेमाघरों में सरप्राइज विजिट करने पहुंचे. निर्माताओं की ओर से शेयर किए गए वीडियो में आमिर दर्शकों से पूछते दिखे कि उन्हें फिल्म कैसी लगी. एक यूजर ने कहा, “आमिर हमें आप पर गर्व है. आपने बेहतरीन काम किया है.” आमिर खान ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी सितारे जमीन पर दिखाई.

यह भी पढ़ें- The Great Indian Kapil Show: एक एपिसोड के लिए कपिल शर्मा चार्ज कर रहे 5 करोड़, सीजन की कमाई जान लगेगा झटका

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola