Singham: रोहित शेट्टी की मास एक्शन फिल्म का सलमान खान की वांटेड से क्या है कनेक्शन, देखें VIDEO
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 20 Sep 2024 7:24 AM
Singham: रोहित शेट्टी और अजय देवगन की सुपरहिट अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी जब भी सिल्वर स्क्रीन पर आती है, तब बवाल मचाती है. निर्देशक की मास एक्शन फिल्म सिंघम का सीक्वल सिंघम अगेन 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के तैयार है.
Singham: रोहित शेट्टी की निर्देशित अजय देवगन स्टारर साल 2011 की मास एक्शन फिल्म ‘सिंघम’ का जल्द ही सीक्वल ‘सिंघम अगेन’ आने वाला है. इस फिल्म में एक बार फिर निर्देशक-अभिनेता की सुपरहिट जोड़ी नजर आएगी. लेकिन क्या आपको पता है कि इस सुपरहिट जोड़ी की फिल्म सिंघम का सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म वांटेड से पुराना कनेक्शन है. अगर नहीं तो आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.
रोहित शेट्टी ने बताया कि वांटेड की वजह से सिंघम बनी
सिंघम अगेन के निर्देशक का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रोहित शेट्टी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मास एक्शन फिल्म ‘सिंघम’ बनाने की प्रेरणा उन्हें सलमान खान की साल 2009 की फिल्म ‘वांटेड’ से मिली. रोहित शेट्टी कहते हैं कि, “मैं आपको बताता हूं, मैंने वांटेड की वजह से सिंघम बनाई. वह एक ऐसा दौर था जब मल्टीप्लेक्स का चलन था.” उन्होंने आगे बताया कि, “यह 2009 की बात है, मैं ऑल द बेस्ट बना रहा था. पीवीआर अभी-अभी खुला था, नया. और उस समय कोई भी मास एक्शन फिल्म नहीं बना रहा था. और वांटेड एक अंडरडॉग थी जो आई.”
Also Read: Singham Again: कॉप यूनिवर्स की फिल्म की पोस्टपोन की खबरों में है कितनी सचाई, जानिए
थिएटर्स में तालियां बजाते देख निर्देशक हुए इंस्पायर
रोहित शेट्टी ने आगे बताया कि कैसे उन्होंने थिएटर में सलमान खान की फिल्म पर दर्शकों को ताली बजाते हुए देखा और ऐसे उन्होंने सिंघम बनाई. रोहित ने कहा कि “मुझे लगा, अब समय आ गया है कि बड़े पैमाने पर मनोरंजक फिल्में बनाई जाएं, क्योंकि अभी भी मल्टीप्लेक्स में भी सीतियां और ताली बजने लगी हैं. और फिर, हमने 2011 में सिंघम बनाई.”
रोहित शेट्टी वर्कफ्रंट
रोहित शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो 1 नवंबर को निर्देशक की एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ थिएटर्स में एंट्री लेगी. फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










