Singham Again On OTT: अजय देवगन की फिल्म इस ओटीटी पर हुई रिलीज, ट्विस्ट ने लगाया तड़का

Singham Again Box Office Collection
Singham Again OTT Release Date: अजय देवगन और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. अब पुलिस ड्रामा ने ओटीटी पर दस्तक दे दी है.
Singham Again OTT Release Date: रोहित शेट्टी की पुलिस ड्रामा सिंघम अगेन 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. कॉप ड्रामा की टक्कर दिवाली के मौके पर कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया 3 के साथ हुई थी. इसमें अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे स्टार्स थे. अब मूवी ने चुपके से ओटीटी पर दस्तक दे दिया है.
सिंघम अगेन इस ओटीटी पर हुई रिलीज
सिंघम अगेन को मेकर्स ने एक जबरदस्त ट्विस्ट के साथ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया. इसे देखने के लिए दर्शकों को अपनी जेब ढीली करनी होगी. अगर आपने अब तक फिल्म नहीं देखी है, तो इसको रेंट पर खरीदकर देख सकते हैं.

प्राइम वीडियो पर सिंघम अगेन को कैसे देखें
अमेजन प्राइम वीडियो की वेबसाइट या ऐप पर जाएं.
यूजर अपनी आइडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
सर्ज ऑपशन में जाकर सिंघम अगेन खोजे और उसपर क्लिक करें.
फिर 499 रुपये का रेंट भरे और फैमिली के साथ घर पर रोहित शेट्टी की फिल्म को एंजॉय करें.
क्या है सिंघम अगेन की कहानी
सिंघम अगेन रामायण से प्रेरित है. फिल्म में रणवीर सिंह और अजय देवगन के अलावा करीना कपूर खान देवी सीता (अवनि कामत), अक्षय कुमार जटायु (वीर सूर्यवंशी), दीपिका पादुकोण शक्ति शेट्टी (लेडी सिंघम), टाइगर श्रॉफ लक्ष्मण (एसीपी) और कपूर रावण (डेंजर लंका) के रूप में नजर आ रहे हैं. फिल्म का लाइटाइम कलेक्शन 247.74 करोड़ रुपये रहा था.
Also Read- Paatal Lok Season 2: पाताल लोक के नए सीजन की हुई अनाउंसमेंट, फैंस बोले- हाथीराम चौधरी बवाल मचाएंगे…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










