Singham Again Box Office Collection Day 1: सिंघम अगेन का दिवाली पर बड़ा धमाका, चुलबुल पांडे का कमाल, हुई छप्‍परफाड़ कमाई

Updated:
विज्ञापन
Singham Again Box Office Collection Day 1

Singham Again Box Office Collection Day 1

अजय देवगन की सिंघम अगेन ने दिवाली पर कमाल कर दिया. फिल्म ने ओपनिंग डे पर बड़ा धमाका किया और जमकर कमाई की. पहले दिन कितनी कमाई हुई, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Singham Again Box Office Collection Day 1: अजय देवगन और रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन ने ओपनिंग डे पर धूम मचा दिया. फिल्म की कहानी और अजय, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और जैकी श्रॉफ की परफॉर्मेंस दर्शकों को पसंद आ रही हैं. चुलबुल पांडे यानी सलमान खान की एंट्री ने दर्शकों को और ज्यादा रोमांच से भर दिया. एक्टर के कैमियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था और इससे फिल्म को फायदा भी मिला. पहले दिन की कमाई आपको बताते हैं.

‘सिंघम अगेन’ ने पहले दिन ही मचाया गदर

‘सिंघम अगेन’ को देखने के लिए सिनेमाघरों में फैंस की भीड़ दिखाई दी. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, ओपनिंग डे पर मूवी ने 43.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वीकेंड पर इसकी कमाई में बढ़ोतरी होगी. फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री, सलमान खान का कैमियो, दीपिका पादुकोण का स्वैग देखने को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है. वहीं, रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन उनकी फ्रैंचाइजी की अगली पार्ट है. इससे पहले सिंघम और सिंघम रिटर्न्स सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों को काफी पसंद आई थी.

इस दिवाली दर्शकों को मिला खास तोहफा

बॉक्स ऑफिस पर इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 का क्लैश देखने को मिला. फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह एक शानदार दिवाली है क्योंकि भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है. ओपनिंग डे के नंबर्स काफी ज्यादा होने वाले है और दोनों फिल्मों के डे 1 का बिजनेस जो आज है, शुक्रवार को ऐतिहासिक होने वाला है. इससे थियेट्रिकल बिजनेस का पता लगने वाला है.

Also Read- Singham Again Box Office Collection Day 1 Prediction: बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन की दहाड़, ओपनिंग डे पर करेगी ताबड़तोड़ कमाई

Also Read- Singham Again X Review: अजय देवगन की फिल्म को दर्शकों ने बताया मास्टरपीस, चुलबुल पांडे की दबंगई पर खूब बजी तालियां

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola