Sikandar Box Office Collection: 18वें दिन सिकंदर फ्लॉप हुई या हिट, सलमान खान की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Box Office Collection day 18
Sikandar Box Office Collection: 'सिकंदर' से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की उम्मीद थी. हालांकि, दूसरे वीकेंड से ही इसकी कमाई हर दिन के साथ घटती चली गई. जैसे ही सनी देओल की जाट ने दस्तक दी, एक्शन ड्रामा का कलेक्शन लाखों में जा सिमटा. आइये जानते हैं इसने अब तक कितने करोड़ की कमाई की है.
Sikandar Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन निराशाजनक रहा. एक्शन ड्रामा ईद के मौके पर बड़े ही शानदार तरीके से रिलीज हुई थी. हालांकि फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद दर्शकों ने इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया दी. कई को भाईजान के एक्शन सीन्स थकान भरे लगे, तो कई ने कहानी को पुराना बताया. मूवी ने दूसरे हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया. अब तो इसकी कमाई लाखों में सिमट चुकी है. आइये जानते हैं 17वें दिन इसने क्या कमाया.
सिकंदर ने 18वें दिन कमाए इतने करोड़
एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित सिकंदर को 200 करोड़ के अनुमानित बजट में बनाया गया है. sacnilk के अनुसार फिल्म ने 18वें दिन 0.06 करोड़ कमाए है, जो बेहद निराशाजनक है. सलमान खान की फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 109.72 करोड़ हो गया है. मूवी का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला आंकड़ा 29 करोड़ है, जो इसने दूसरे दिन किया था.
सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- Sikandar Week 1 Collection- 90.25 करोड़
- Sikandar Week 2 Collection- 17.55 करोड़
- Sikandar Box Office Collection Day 13- 0.3 करोड़
- Sikandar Box Office Collection Day 14- 0.4 करोड़
- Sikandar Box Office Collection Day 15- 0.6 करोड़
- Sikandar Box Office Collection Day 16- 0.29 करोड़
- Sikandar Box Office Collection Day 17- 0.27 करोड़
- Sikandar Box Office Collection Day 18- 0.06 करोड़
Sikandar Total Collection- 109.72 करोड़
सिकंदर के बारे में
साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित और सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना की ओर से अभिनीत इस फिल्म को न तो अच्छी समीक्षा मिली और न ही सोशल मीडिया पर कुछ खास चर्चा हुई, जिससे अंततः यह फ्लॉप होने के कगार पर पहुंच गई. इस बीच, सनी देओल की ‘जाट’, जो ‘गदर 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद आई है, इसने मूवी को कड़ी टक्कर दी है.
यह भी पढ़ें- Jaat Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड जाट का जलवा कायम, सनी देओल की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










