Sikandar Advance Booking: सलमान खान की 'सिकंदर' का 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो' देखने के लिए इस दिन से बुक करें टिकट

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 25 Mar 2025 7:37 AM

विज्ञापन

Sikandar Box Office Collection Day 17

Sikandar Advance Booking की डेट सामने आ गई है. आइए बताते हैं सलमान खान की 'सिकंदर' का 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो' के लिए टिकट कब बुक करें?

विज्ञापन

Sikandar Advance Booking: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा ‘सिकंदर’ फैंस को ईदी देने के लिए 30 मार्च, रविवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में लॉन्च किया गया, जिसे दर्शकों का खूब अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. ऐसे में अगर आप अब भाईजान की ‘सिकंदर’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए बेकरार हैं और एडवांस बुकिंग का इंतजार कर रहे हैं. तो चलिए बताते हैं फिल्म की टिकट कब से बुक कर सकते हैं.

कब से शुरू होगी ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग?

एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित, सलमान खान की ‘सिकंदर’ इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड रिलीज में से एक है. मेकर्स ने बीते दिन फिल्म एक नया पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की एडवांस बुकिंग की डेट से पर्दा उठा दिया है, जिसके मुताबिक सलमान खान स्टारर फिल्म की एडवांस बुकिंग आज यानी 25 मार्च, मंगलवार से शुरू हो जाएगी. ऐसे में सलमान खान के फैंस ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ देखने के लिए आज ही अपनी टिकट बुक कर सकते हैं. मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म की प्री-सेल्स की शुरुआत धमाकेदार होगी और अन्य बड़ी फिल्मों के रिकार्ड्स को चकनाचूर कर सकती है.

ओपनिंग डे पर तोड़ेगी ‘टाइगर 3’ का रिकॉर्ड?

सलमान खान की सिकंदर को लेकर फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का कहना है कि ‘सिकंदर’ पहले दिन ‘टाइगर 3’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है और लगभग 43 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग भी करेगी.

‘सिकंदर’ स्टार कास्ट

सलमान खान की ‘सिकंदर’ का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने सलमान खान फिल्म्स के सहयोग से नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट बैनर के तहत किया है. इसके निर्देशन की कमान एआर मुरुगादॉस संभाल रहे हैं. तो वहीं फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार शामिल हैं.

यह भी पढ़े: Sikandar Box Office Collection: सिकंदर इतने करोड़ का करेगी कलेक्शन, सलमान खान बोले- फिल्म अच्छी हो या…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola