Shweta Tiwari Glamorous Photos: 45 की उम्र में श्वेता तिवारी ने ढाया ऑफ-शोल्डर ड्रेस में कहर, संस्कारी बहु से बनी ग्लैमरस डीवा, फैंस बोले- संतूर मम्मी

Updated:
विज्ञापन
Shweta Tiwari Glamorous Photos

श्वेता तिवारी ग्लैमरस तस्वीरें, फोटो- इंस्टाग्राम

Shweta Tiwari Glamorous Photos: 45 की उम्र में भी श्वेता तिवारी का ऑफ-शोल्डर ग्लैमरस फोटोशूट सोशल मीडिया पर छा गया है. रंग-बिरंगी प्रिंटेड ड्रेस में एक्ट्रेस का सिजलिंग अंदाज देख फैंस दीवाने हो गए हैं.

विज्ञापन

Shweta Tiwari Glamorous Photos: टीवी पर सालों तक ‘संस्कारी बहू’ की छवि बनाने वाली श्वेता तिवारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है. 45 की उम्र में भी उनका ग्लैमरस अंदाज़ नई पीढ़ी की एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देता है. उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं, जिनमें उनका सिजलिंग ऑफ-शोल्डर लुक देखने लायक है. ऐसे में आइए उनकी कुछ ग्लैमरस तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं.

श्वेता तिवारी

श्वेता ने इस बार मल्टीकलर प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस पहनी, जिस पर ग्रीन, पिंक, येलो और ब्लू शेड्स का खूबसूरत फ्लोरल और पैचवर्क पैटर्न बना हुआ था. ड्रेस का ऑफ-शोल्डर डिजाइन उनके पूरे लुक में ग्लैमर का परफेक्ट टच देता दिखा. कभी वो इसे कंधे पर सेट करती नजर आईं और कभी हल्का नीचे खिसकाकर एक स्टाइलिश डीप-वी नेकलाइन इफेक्ट क्रिएट करती दिखीं.

श्वेता तिवारी

रफल्स की डिटेलिंग ड्रेस को और भी ड्रामेटिक और फोटोजेनिक बना रही थी. वहीं, ड्रेस का स्कर्ट पोर्शन बॉडी-फिटिंग से फ्लेयर में बदलता हुआ बेहद एलिगेंट लगा. नीचे की तरफ दिया गया स्लिट कट उनके लुक को और सिजलिंग बनाता है. फ्लोई फैब्रिक और परफेक्ट फिट ने उनके कर्व्स को कॉम्प्लिमेंट किया और इस ग्लैमरस फोटोशूट में चार चांद लगा दिए.

श्वेता तिवारी

श्वेता ने अपने इस बोल्ड-ग्लैमरस लुक को ज्यादा एक्सेसराइज नहीं किया. छोटे सिल्वर हूप्स, एक रिंग और एक स्मार्ट डिजिटल वॉच के साथ उनका ‘लेस इज मोर’ स्टाइल बखूबी नजर आया. लुक उतना ही रिफाइंड लगा जितना क्लासी.

श्वेता तिवारी

श्वेता की ग्लॉसी लिप्स, सटल आई मेकअप और ब्लश्ड चीक्स उनके पूरे लुक को फिनिशिंग टच दे रहे थे. कभी वह नीचे झुकी नजरों से पोज देती दिखीं, तो कभी हाथों में फूल लेकर कैमरे से खेलती नजर आईं.

श्वेता तिवारी

अब इन तस्वीरों पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं. कोई यंग तो कोई रेड हार्ट रिएक्ट कर रहा है. जबकि, कुछ ने तो एक्ट्रेस को ‘संतूर मम्मी’ भी कहा.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

Thumb 002 1
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को
विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola