इस पॉपुलर बॉलीवुड एक्टर की मौत की उड़ी अफवाह, छोटी बेटी की हालत खराब, ट्रोलर्स से कहा- आपके साथ कुछ…

Shreyas Talpade
श्रेयस तलपड़े को लेकर एक पोस्ट तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. पोस्ट में दावा किया गया कि उनकी मौत हो गई है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी कर अपनी मौत को लेकर चल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी.
बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है, जिसे सुनकर फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि एक्टर की मौत हो गई है. ये पोस्ट आग की तरह से इंटरनेट पर फैली और उनके फैंस ये जानकर शॉक्ड हो गए. इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए श्रेयस ने एक स्टेंटमेंट जारी किया है. उन्होंने लिखा कि, वो मैं जिंदा हूं.
मौत की झूठी अफवाहों पर श्रेयस तलपड़े ने किया रिएक्ट
श्रेयस तलपड़े ने मौत की झूठी अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबा सा पोस्ट लिखा है. एक्टर लिखते हैं, मैं जिंदा हूं, हैप्पी और हेल्दी हूं. मुझे एक पोस्ट के बारे में पता चला है, जिसमें मेरी मौत के बारे में बताया गया है. मैं समझता हूं कि ह्यूमर अपनी जगह है, लेकिन जब इसे मिसयूज किया जाता है, तो इससे नुकसान हो सकता है. इसकी वजह से मेरा परिवार परेशान हो गया है. आगे एक्टर ने लिखा, मेरी छोटी बेटी जो हर स्कूल जाती है, जो पहले से मेरे हेल्थ को लेकर परेशान है, वो मुझसे लगातार सवाल पूछ रही है.
श्रेयस तलपड़े ने ट्रोलर्स से की ये रिक्वेस्ट
श्रेयस तलपड़े ने आगे लिखा, इस गलत न्यूज ने उसे डरा दिया है और इसकी वजह से वो और ज्यादा सवाल अपने टीचर्स और फ्रेंड्स से पूछने लगी है. मैं उन लोगों का ग्रेटफुल हूं जिन्होंने इस समय में मुझसे मेरा हाल पूछा. एक्टर ने ट्रोलर्स को लेकर कहा, मेरी आपसे रिक्वेस्ट है, प्लीज रुक जाए. किसी के साथ ऐसा दोबारा ना करें. आपके साथ कुछ ऐसा हो, ऐसा मैं कभी नहीं चाहूंगा, इसलिए सेसेंटिव बनिए. लाइक्स के लिए दूसरों की भावनाओं के साथ ना खेलें. वहीं, उनके पोस्ट पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, भगवान आपको फिट रखें. एक यूजर ने लिखा, ऐसा पोस्ट देखकर शॉक्ड हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










