शहनाज गिल ने सलमान खान को किया किस, वायरल हुआ क्यूट वीडियो

Updated:
विज्ञापन
salman khan -Shehnaaz Gill

शहनाज गिल और सलमान खान का फोटो

सलमान खान और शहनाज गिल का एक क्यूट वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की प्यारी बॉन्डिंग साफ देखने को मिल रही है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. इस बीच उनका ईद पार्टी का एक पुराना वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस वीडियो में उनके साथ शहनाज गिल नजर आ रही हैं, और दोनों की क्यूट बॉन्डिंग एक बार फिर फैंस का दिल जीत रही है. वीडियो सामने आते ही लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और उनकी केमिस्ट्री की खूब तारीफ कर रहे हैं.

शहनाज और सलमान की क्यूट बॉन्डिंग ने जीता दिल

इस खास मौके पर शहनाज ब्लैक और गोल्डन पंजाबी सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपने लुक को ट्रेडिशनल ज्वेलरी और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया, जो फैंस को काफी पसंद आया. पार्टी से बाहर निकलते वक्त शहनाज और सलमान के बीच की खास बॉन्डिंग साफ देखने को मिली. दोनों एक-दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आए. शहनाज सलमान के गले पर प्यार से किस करते दिखीं और उनके साथ मस्ती भरे अंदाज में बात करती दिखीं. यह पल कैमरों में कैद होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

सलमान को कार तक छोड़ने के लिए किया इशारा

वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज, सलमान से कहती हैं कि वह उन्हें कार तक छोड़ने आएं सलमान भी मुस्कुराते हुए उनकी यह बात मान लेते हैं. जाते-जाते शहनाज खुशी से सबके सामने कहती हैं कि सलमान खान खुद मुझे ड्रॉप करने आ रहे हैं, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठते हैं.

बिग बॉस से शुरू हुई खास दोस्ती

‘बिग बॉस 13’ के दौरान ही शहनाज और सलमान के बीच एक खास कनेक्शन बना था. सलमान हमेशा शहनाज की सिंपल और चुलबुले अंदाज की तारीफ करते नजर आए हैं. यही वजह है कि आज भी दोनों के बीच एक मजबूत और प्यारा रिश्ता देखने को मिलता है.

हर मुलाकात में दिखती है खास केमिस्ट्री

सिद्धार्थ शुक्ला  के निधन के बाद शहनाज काफी टूट गई थीं. उस दौरान भी सलमान उनके साथ खड़े नजर आए. बिग बॉस 15 के मंच पर दोनों को इमोशनल होते देखा गया था, जहां सलमान ने उन्हें संभाला था. कई मौकों पर यह देखा गया है कि सलमान, शहनाज का खास ध्यान रखते हैं. दोनों की यह बॉन्डिंग हर बार फैंस को पसंद आती है और यही वजह है कि उनका हर वीडियो सोशल मीडिया पर छा रही है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं बरकत अरोड़ा, बॉलीवुड गानों पर अपने डांस से बनी इंटरनेट सेंसेशन

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola