Sheezan Khan: जेल से निकलने के बाद परिवार संग सुकून के पल एन्जॉय करते दिखे शीजान खान, कैप्शन ने खींचा ध्यान
Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Mar 2023 3:54 PM
शफक और फलक नाज अपने भाई शीजान खान के घर वापस लौटने से काफी खुश है. दोनों बहनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें शीजान, उनकी बहनें, उनकी मां, पेट डॉग और उनके परिवार के अन्य लोग नजर आ रहे है.
पिछले साल दिसंबर में टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने अली बाबा दास्तान-ए-काबुल के सेट पर आत्महत्या कर लिया था. उसके सुसाइड करने के अगले दिन पुलिस ने एक्ट्रेस के को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया था. तुनिशा की मां, वनिता शर्मा ने शीजान पर अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने का आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी. 69 दिनों तक जेल में बन्द रहने के बाद एक्टर को अदालत ने जमानत दे दी. जेल से छूटने के बाद शीजान अपने परिवार से मिलकर काफी भावुक हो गए थे. अब उनकी बहन शफक और फलक नाज ने फैमिली फोटो शेयर की है.
शफक और फलक नाज अपने भाई के घर वापस लौटने से काफी खुश है. दोनों बहनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें शीजान, उनकी बहनें, उनकी मां, पेट डॉग और उनके परिवार के अन्य लोग नजर आ रहे है. सबके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है. उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, शुकरान सुकून. उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने हमारा समर्थन किया और हमारे लिए प्रार्थना की.
https://www.instagram.com/p/CpeWyr8Koe2/
इस पोस्ट पर यूजर्स और शीजान खान के चाहने वाले रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आप सब लोगों को साथ देखकर काफी अच्छा लगा. एक यूजर ने लिखा, भगवान आप लोगों का भला करे. एक यूजर ने लिखा, अल्लाह ने हमारी दुआ कुबूल की. एक यूजर ने लिखा, शीजान भाई आप लाइव आओ. एक यूजर ने लिखा, सचमुच सुकून. एक अन्य यूजर ने लिखा, अल्लाह आपको हर बुरी नजर से बचाए. कई यूजर्स इसपर दिल वाला इमोजी बना रहे है.
Also Read: तुनिशा शर्मा केस में 70 दिन बाद शीजान खान को मिली जमानत, बहन फलक नाज ने सिर्फ एक शब्द में जाहिर की खुशी
शीजान खान की बहन अभिनेत्री फलाक नाज़ ने भी अपने भाई की वापसी पर कहा कि वे उसकी वापसी से खुश हैं. उन्होंने कहा, “हमें इसे संसाधित करने के लिए कुछ समय की आवश्यकता होगी. शीजान खान आखिरकार बाहर है,और हम उन सभी के लिए आभारी हैं जो हमारे साथ खड़े हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










