VIDEO: जब शाहरुख और सलमान ने एक साथ इस गाने पर किया डांस, थ्रोबैक वीडियो हो रहा वायरल

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Jun 2020 11:03 AM

विज्ञापन

Shahrukh and salman dance video: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और भाईजान सलमान खान (Salman Khan) का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शाहरुख और सलमान 'टन टना टन' गाने पर जबरदस्त डांस कर रहे हैं. वीडियो में दोनों की कैमेस्ट्री कमाल की लग रही है. वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब फैंस को खूब पसन्द आ रहा है.

विज्ञापन

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और भाईजान सलमान खान (Salman Khan) का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शाहरुख और सलमान ‘टन टना टन’ गाने पर जबरदस्त डांस कर रहे हैं. वीडियो में दोनों की कैमेस्ट्री कमाल की लग रही है. वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो फैंस को खूब पसन्द आ रहा है.

Also Read: ‘सात समुंदर पार’ गाने पर सारा अली खान ने डांस से लगा दी आग, वायरल वीडियो से नहीं हटेंगी नजर

दरअसल, ये वीडियो शाहरुख खान के फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. यह वीडियो एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की शादी के दौरान का है. इसमें शाहरुख और सलमान की जोड़ी ने मिलकर कमाल का डांस किया है. वीडियो में शाहरुख और सलमान के साथ एक्टर वरुण धवन, अनिल कपूर और रणवीर सिंह भी डांस करते नजर आ रहे हैं.

View this post on Instagram

BOLLYWOOD 😍❤️

A post shared by Shah Rukh Khan (@srkking555) on

वीडियो में सोनम और आनंद भी खूब डांस कर रहे हैं. वहीं, सलमान और शाहरुख खान के साथ साथ कई सेलेब्स डांस कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके साथ ही फैंस इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे है.

बता दें कि इस वक्त सलमान खान अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस पर वक्त बिता रहे हैं. लॉकडाउन से पहले वो वहां पहुंचे थे जिसके बाद सलमान अभी भी वहीं पर हैं. उनके साथ उनके परिवार के कई सदस्य भी हैं. पिछले कुछ दिनों में सलमान खान के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. इसके साथ ही सलमान ने अभी तक तीन गाना रिलीज कर चुके हैं.

वहीं, शाहरुख खान का हाल ही में एक वीडियो कोरोना वायरस को लेकर सामने आया था, जिसमें वो अपने बेटे अबराम के साथ मस्ती और गाना गाते दिखे थे. इसके अलावा किंग खान इस कोराना वायरस के लड़ाई में लोगों की बढ़-चढ़कर मदद कर रहे हैं.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola