'सात समुंदर पार' गाने पर सारा अली खान ने डांस से लगा दी आग, वायरल वीडियो से नहीं हटेंगी नजर
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Jun 2020 1:13 PM
Sara Ali Khan dance video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर लगातार अपने फैंस से अपने पोस्ट के जरिए जुड़ी हैं. हाल ही में सारा अपने भारत भ्रमण वाले वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाई थी. इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने फैंस को भारत भ्रमण कराया था. अब एक्ट्रेस का एक थ्रोबैक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो साड़ी पहन कर कमाल के डांस मूव्स कर रही है. यह वीडियो किसी शादी के फंक्शन का लगता है. इस वीडियो में सारा प़ॉपुलर सॉन्ग 'सात समुंदर पार' (Saat Samundar Paar) पर डांस कर रही है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर लगातार अपने फैंस से अपने पोस्ट के जरिए जुड़ी हैं. हाल ही में सारा अपने भारत भ्रमण वाले वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाई थी. इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने फैंस को भारत भ्रमण कराया था. अब एक्ट्रेस का एक थ्रोबैक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो साड़ी पहन कर कमाल के डांस मूव्स कर रही है. यह वीडियो किसी शादी के फंक्शन का लगता है. इस वीडियो में सारा प़ॉपुलर सॉन्ग ‘सात समुंदर पार’ (Saat Samundar Paar) पर डांस कर रही है.
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वायरल वीडियो में सारा अली खान 1992 में आई फिल्म ‘विश्वात्मा’ के गाने ‘सात समुंदर पार’ पर जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं. सारा ने वीडियो व्हाइट साड़ी पहन रखा है और उनके आस- पास लोगों की काफी भीड़ है.
जैसे ही सारा ने डांस करना शुरू किया, लोग उन्हें चियर करने लगे. सारा अपने डांस से लोगों का दिल जीत रही है. साड़ी में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही है. पार्टी में मौजूद हर कोई उन्हें दिल थाम कर देख रहा है. वहीं, फैन्स उनके डांस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
इससे पहले अभिनेत्री सारा अली खान अपने भारत भ्रमण वाले वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाई थी. अभिनेत्री ने अपने वीडियो के माध्यम से फैंस को भारत भ्रमण कराया था. इस वीडियो में सारा अली खान कई राज्यों का दौरा कर रही हैं. वीडियो के शुरुआत बिहार राज्य से हुई है जिसमें अभिनेत्री सिर पर घास लिए नजर आ रही हैं. फिर वो देश के अलग- अलग राज्यों में घूमी.
Also Read: बिहार में सिर पर घास लिये घूम रहीं सारा अली खान, बार बार देखा जा रहा है ये VIDEOबता दें कि सारा अली खान अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुई हैं. उन्होंने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वह फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह संग नजर आई थीं. दोनों ही फिल्मों में दर्शकों ने उनके अभिनय को सराहा. उनकी पिछली फिल्म ‘लव आज कल 2’ थी जिसमें सारा अभिनेता कार्तिक आर्यन संग दिखी थी. फिल्म में सारा अली खान और कार्तिक के अलावा रणदीप हुड्डा और आरुषी शर्मा नजर आए थे.
सारा अली खान की आनेवाली फिल्म ‘कुली नंबर वन’ है जिसमें वह वरुण धवन संग नजर आयेंगी. इसके अलावा वह फिल्म ‘अतरंगी रे’ में दिखाई देंगी, जिसमें अक्षय कुमार और धनुष उनके साथ नजर आएंगे.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










