Shahid Kapoor: 'दिल, फेफड़े और किडनी खराब हो गए…', रणबीर की 900 करोड़ी फिल्म से इसलिए बाहर हुए शाहिद कपूर

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 03 Mar 2025 1:14 PM

विज्ञापन

Shahid Kapoor and Ranbir Kapoor

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर, रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' में कैमियो रोल निभाने वाले थ, लेकिन किसी वजह से संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें फिल्म में लेने का आइडिया रिजेक्ट कर दिया था. आइए बताते हैं ऐसा क्यों हुआ था.

विज्ञापन

Shahid Kapoor: मशहूर फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. ‘कबीर सिंह’ में शाहिद कपूर, तो ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर लीड रोल में थे. इसी बीच हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा ने खुलासा किया कि वह ‘एनिमल’ में कबीर दीन्ह के किरदार में शाहिद कपूर के कैमियो की सोच रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने इस आइडिया को ड्राप कर दिया. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि इसके पीछे क्या थी.

‘मैंने इसके बारे में सोचा…’

संदीप रेड्डी वांगा को गेम चेंजर्स पॉडकास्ट के दौरान एक सिचुएशन दी गई कि उनकी 900 करोड़ी फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर का किरदार रणविजय सिंह हॉस्पिटल में एडमिट है और शाहिद कपूर अपने कबीर सिंह वाले किरदार में उसका इलाज कर रहे हैं. इसपर निर्देशक ने बताया कि उन्होंने फिल्म में भी ऐसा करने के बारे में सोचा था. उन्होंने कहा, ‘मैंने इसके बारे में सोचा था. मैंने सोचा कि मैं इसे करूंगा. इसे लेकर चर्चा हुई. शूटिंग लोकेशन पर सभी ने कहा कि यह एक शानदार आइडिया है. आपको यह करना चाहिए. आपको एक्स्ट्रा 100 करोड़ मिलेंगे.

‘कबीर सिंह को लाओ…’

निर्देशक ने फिल्म में कबीर सिंह की एंट्री पर कहा, ‘दिल्ली शूट के दौरान मुझे यह आइडिया आया कि चलो कबीर सिंह को लाते हैं और उसे चीफ डॉक्टर्स में से एक बनाते हैं जो फैसले लेंगे, क्योंकि वह एक बहुत ही अग्रेसिव डॉक्टर हैं. उसे इस तरह के मामले को संभालने और ट्रीटमेंट करने के लिए अग्रेसिव होना पड़ेगा. कबीर सिंह को लाओ.’

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

‘आपका दिल खराब हो गया…’

संदीप रेड्डी ने आगे कहा, ‘मुझे लगा कि मैं कैमियो के लिए हड़बड़ी में नहीं जाना चाहता हूं. मैंने सोचा कि हम इस रिएलिटी जोन को बना रहे हैं, लेकिन यह किसी प्रेजेंटेशन सीन जैसा नहीं होना चाहिए. एंटरटेनमेंट के लिए म्यूजिक एड करो और कबीर सिंह को लाओ. मैं 50-50 था. दो दिनों तक मैं पूरी तरह से श्योर था कि चलो करते हैं. उसके बाद मैंने कहा कि नहीं. यह इतनी गंभीर चर्चा है, डॉक्टर कह रहे हैं कि आपका दिल खराब हो गया है, फेफड़े खराब हो गए हैं, किडनी खराब हो गई है. उस बीच में अगर कबीर आएगा तो बहुत हल्का लगेगा. अगर मैं एक किरदार को फिल्म में लाऊंगा, तो चर्चा बहुत वास्तविक नहीं होगी.’

एनिमल और कबीर सिंह फिल्म के बारे में…

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ एक एक्शन ड्रामा है, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में थे. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 900 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. वहीं, संदीप रेड्डी की और से निर्देशन में बनी ‘कबीर सिंह’ साल 2019 की एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ (2017) का हिंदी रीमेक थी. इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आई थीं. फिल्म में शाहिद ने एक सर्जन की भूमिका निभाई थी.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola