अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा इवेंट: 'UNIFYD Festival' में दिखेगा अरिजीत, सोनू निगम और करण औजला का जलवा

Updated:
विज्ञापन

शाहरुख खान, अरिजीत सिंह और करण औजला, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद अब किंग खान म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचाने आ रहे हैं. शाहरुख खान ने अपने नए इंटरनेशनल म्यूजिक इवेंट 'UNIFYD Festival' का ऐलान कर दिया है, जहां अबू धाबी के मंच पर अरिजीत सिंह, सोनू निगम और करण औजला की बेमिसाल तिकड़ी अपना जादू बिखेरेगी.

विज्ञापन

Shah Rukh Khan Announce UNIFYD Festival: बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद अब बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान संगीत की दुनिया में तहलका मचाने आ रहे हैं. किंग खान इस बार किसी फिल्म या वेब सीरीज के साथ नहीं, बल्कि 'UNIFYD Festival' नाम के एक मेगा म्यूजिक इवेंट के साथ लौटे हैं.

विज्ञापन

जरा सोचिए... जब अरिजीत सिंह का रूहानी रोमांस, सोनू निगम की मखमली आवाज और करण औजला का पंजाबी स्वैग एक ही इंटरनेशनल स्टेज पर टकराएगा, तो माहौल कैसा होगा? इसी बेमिसाल तिकड़ी और भारतीय संगीत की शानदार धमक को ग्लोबल स्टेज पर पेश करने के लिए शाहरुख ने इस इंटरनेशनल म्यूजिक फेस्टिवल का ग्रैंड ऐलान किया है. इस अनाउंसमेंट से फैंस काफी खुश हैं.

एक मंच पर दिखेगा संगीत का अलग-अलग अंदाज

UNIFYD Festival की सबसे खास बात इसकी स्टारकास्ट है. इसमें तीन ऐसे कलाकार शामिल हैं, जिनकी आवाज और संगीत की अपनी अलग पहचान है. अरिजीत सिंह के रोमांटिक गाने हों, सोनू निगम के सदाबहार हिंदी गाने या करण औजला के पंजाबी हिट्स, तीनों की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है.

">

ऐसे में इन कलाकारों को एक ही फेस्टिवल में परफॉर्म करते देखना फैंस के लिए खास अनुभव हो सकता है. आयोजकों के मुताबिक, यह एक दिन का म्यूजिक और कल्चरल फेस्टिवल होगा, जिसमें कई मंचों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. आने वाले समय में इसमें शामिल होने वाले अन्य कलाकारों के नाम भी घोषित किए जा सकते हैं. 

अबू धाबी में होगा पहला फेस्टिवल

शाहरुख खान के इस म्यूजिक फेस्टिवल का पहला आयोजन 20 मार्च 2027 को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में होगा. यह कार्यक्रम यास आइलैंड स्थित एतिहाद लाइव में आयोजित किया जाएगा.

शाहरुख खान, अरिजीत सिंह और करण औजला,  फोटो- इंस्टाग्राम
शाहरुख खान, अरिजीत सिंह और करण औजला, फोटो- इंस्टाग्राम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेस्टिवल में 15 से ज्यादा कलाकारों के शामिल होने का प्लान है. इसका उद्देश्य भारत, मिडिल ईस्ट और दुनियाभर में रहने वाले दक्षिण एशियाई म्यूजिक लवर्स को एक मंच पर जोड़ना है. यानी यह कार्यक्रम सिर्फ कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि भारतीय संगीत और संस्कृति का जश्न भी होगा. 

ये भी पढ़ें: "सिंदूर का तिलक लगाओ..." लालबागचा राजा की भक्ति में लीन 'किंग खान' ने बंद की हेटर्स की बोलती

शाहरुख खान ने क्यों शुरू किया UNIFYD Festival?

शाहरुख खान ने इस फेस्टिवल के पीछे संगीत की ताकत को खास वजह बताया है. उनका मानना है कि जिस तरह सिनेमा अलग-अलग लोगों को जोड़ता है, उसी तरह संगीत भी लोगों के बीच की दूरियां कम कर सकता है.

शाहरुख ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा पर्दे पर कहानियां सुनाने और लोगों को उनसे जुड़ते देखने में बिताया है. उनके मुताबिक, संगीत में भी लोगों को एक साथ लाने की ऐसी ही असाधारण ताकत है. इसी सोच के साथ इस फेस्टिवल को तैयार किया जा रहा है. 

कब से मिलेंगे टिकट?

अगर आप भी अरिजीत सिंह, सोनू निगम और करण औजला को लाइव सुनना चाहते हैं, तो टिकट से जुड़ी जानकारी जानना जरूरी है. फेस्टिवल के टिकट District ऐप के जरिए उपलब्ध होंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, Emirates NBD कार्डधारकों के लिए अर्ली एक्सेस टिकट बिक्री 19 अक्टूबर 2026 को भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगी. वहीं, आम लोगों के लिए टिकटों की बिक्री 20 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी.

हालांकि, टिकटों की कीमतों का ऐलान अभी नहीं किया गया है. ऐसे में फैंस को कीमतों और सीटिंग से जुड़ी डिटेल्ड इनफार्मेशन के लिए आयोजकों के  ऑफिशियल अपडेट का इंतजार करना होगा. 

ये भी पढ़ें: 'शाहरुख ने ली थी मेरे करियर की पर्सनल जिम्मेदारी', अभिषेक बच्चन ने खोला किंग खान से जुड़ा सालों पुराना राज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola