Jawan Ticket Price: सिर्फ 60-75 रुपये में देखिए शाहरुख खान की फिल्म जवान, इन जगहों पर मिल रहे सबसे सस्ते टिकट

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

यदि आप जवान स्क्रीनिंग के पास के लिए 2000 रुपये से अधिक की कीमत से चौंक गए हैं, तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि आप शाहरुख खान, विजय सेतुपति का असाधारण कार्यक्रम इससे भी कम कीमत में देख सकते हैं.

विज्ञापन

Jawan Ticket Price: शाहरुख खान की फिल्म जवान आज रिलीज हो गई है. किंग खान के फैंस मूवी को लेकर बहुत उत्साहित है. एडवांस बुकिंग से साफ पता चल रहा है कि ओपनिंग डे पर जवान शानदार कमाई करेगी. अभी तक फिल्म की 6,83,194 टिकट्स बिक चुके है और एडवांस बुकिंग के जरिए 19.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो गया है. कुछ दिन पहले खबर आई थी 2000 में फिल्म की टिकट बिक रही है. अब सुनने में आ रहा है कि कहीं-कहीं जगह इसकी कीमत सिर्फ 60 रुपए है. कहां ये 60 रुपए वाले टिकट मिल रहे है, आपको हम बताते है.

Kolkata

यदि आप जवान स्क्रीनिंग के पास के लिए 2000 रुपये से अधिक की कीमत से चौंक गए हैं, तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि आप शाहरुख खान, विजय सेतुपति का असाधारण कार्यक्रम इससे भी कम कीमत में देख सकते हैं. कोलकाता के बारासात के लाली सिनेमा में आपको सिर्फ 60 रुपए में टिकट मिल जाएगा. थिएटर में अपर सर्कल के लिए 80 रुपये का टिकट खरीदना होगा आपको. जबकि पद्मा थिएटर में भी रियर स्टॉल टिकट 60 रुपये में बिक रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे जगहों पर फिल्म के टिकट की कीमत 100-150 रुपए है.

https://www.instagram.com/p/CwmVFHvosg_/?hl=en

Delhi- Mumbai

अगर आप दिल्ली या उसके आसपास रहते हैं और बिना ज्यादा खर्च किए शाहरुख खान की फिल्म जवान देखना चाहते है, तो आपके लिए दिल्ली के शक्ति नगर में अंबा सिनेमा आपके लिए सही है. यहां सिंगल-स्क्रीन सिनेमा सामने और मध्य स्टालों के लिए 75 की काफी कम कीमत पर टिकट मिल रहा है. वहीं, मुंबई के डोंगरी के प्रीमियर गोल्ड थिएटर में मूवी टिकट स्टॉल सीटों के लिए 100 और ड्रेस सर्कल वालों के लिए 120 रुपए खर्च करने होंगे आपको.

https://www.instagram.com/p/Cww6D68I8-K/?hl=en

Chennai

चेन्नई में मदुरावॉयल, विल्लीवाक्कम, टी नगर और नवलूर में एजीएस सिनेमा में जवान मूवी देखना काफी सस्ता है. यहां शाहरुख खान की फिल्म के टिकट सिर्फ 65 रुपए में मिल रहे है. जबकि पीवीआर हेरिटेज आरएसएल, ईसीआर में 63.73 रुपये में टिकट मिल रहे है. ऐसे में अगर आप चेन्नई में है तो इस ऑफर का फायदा उठा सकते है.

Also Read: Jawan: जवान में विजय सेतुपति से कई गुणा ज्यादा है शाहरुख खान की फीस, नयनतारा के हाथ लगे सिर्फ इतने करोड़

तिरूपति पहुंचे शाहरुख खान

जवान की रिलीज से पहले शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ तिरूपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे. किंग खान के साथ उनकी को-स्टार नयनतारा और उनके पति फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन भी नजर आए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख क्रीम मुंडू, छोटा कुर्ता और सुनहरे बॉर्डर वाला मैचिंग स्टोल में नजर आए. उन्होंने मंदिर में अपने फैंस का अभिवादन भी किया. जबकि सुहाना ने व्हाइट कलर का सलवार-कमीज पहना था और अपने पिता का हाथ थामा हुआ था. बता दें कि इससे पहले शाहरुख जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने गए थे. एक्टर ने इस साल जनवरी में ‘पठान’ की रिलीज से पहले भी वैष्णो देवी मंदिर में पूजा की थी.

राजकुमार हिरानी ने देख ली फिल्म जवान

ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख खान से जवान ट्रेलर पर राजकुमार हिरानी की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा. सुपरस्टार ने साझा किया, “राजू सर को यह बहुत पसंद आया.” स्टार का दावा है कि ट्रेलर देखने के बाद राजकुमार हिरानी उन्हें संदेश भेजने वाले पहले व्यक्ति थे. पठान स्टार ने आगे खुलासा किया कि निर्देशक को जवान के कुछ सीन्स को मैंने दिखाया और उन्हें वास्तव में पसंद आया. सुपरस्टार कहते हैं, ”वह बहुत सहयोगी रहे हैं.”

Also Read: Gadar 2 Box Office: सनी देओल की ‘गदर 2’ ने प्रभास की ‘बाहुबली’ को पीछे छोड़ा, 500 करोड़ क्लब में शामिल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola