Gadar 2 Box Office: सनी देओल की ‘गदर 2’ ने प्रभास की ‘बाहुबली’ को पीछे छोड़ा, 500 करोड़ क्लब में शामिल

Updated:
विज्ञापन
Gadar 2 Box Office: सनी देओल की ‘गदर 2’ ने प्रभास की ‘बाहुबली’ को पीछे छोड़ा, 500 करोड़ क्लब में शामिल

Gadar 2 box office collection day 24: अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दिया. सिनेमाघरों में मूवी को देखने के लिए फैंस के भीड़ उमड़ पड़ी. रविवार को सनी देओल की मूवी ने अच्छी कमाई की.

विज्ञापन
undefined

अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म गदर 2 ने रिलीज के बाद से ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और रूकने का नाम नहीं ले रही.

undefined

गदर 2 ने आखिरकार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है. Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 8 करोड़ से ज्यादा की कमाई की.

undefined

गदर 2 में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं और सनी तारा सिंह के रोल में है, जबकि अमीषा ने सकीना का किरदार निभाया है. उत्कर्ष, सकीना और तारा सिंह के बेटे जीते के रोल में है.

undefined

Sacnilk.com की मानें तो, शुरुआती अनुमान के मुताबिक, गदर 2 ने अपने 24वें दिन भारत में 8.50 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने पहले हफ्ते में 284.63 करोड़, दूसरे हफ्ते में 134.47 करोड़ और (तीसरे हफ्ते का कलेक्शन) 63.35 करोड़ का कलेक्शन किया.

undefined

गदर 2 ने चौथे रविवार को 8.50 करोड़ किया और अबतक टोटल कमाई 501.87 करोड़ हो गया है. आने वाले दिनों में मूवी की कमाई और ज्यादा बढ़ेगी ही. बता दें कि सनी देओल की मूवी ने इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

undefined

गदर 2 अब तक की 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई. इसने प्रभास स्टारर मूवी बाहुबली – द बिगिनिंग को पीछे छोड़ दिया है, जिसने दुनियाभर में करीब 650 करोड़ का कलेक्शन किया था.

undefined

अनुराग कश्यप ने गदर 2 की सफलता को लेकर कहा कि, मुझे लगता है कि बहुत बढ़िया मार्केटिंग की गई थी. साथ ही गदर में बहुत पुरानी यादें हैं. जब मैं कहता हूं कि मार्केटिंग बहुत अच्छी है, तो मेरा मतलब है कि मार्केटिंग ने गदर के लिए पुरानी यादों को फिर से पैदा कर दिया है. गदर 2 की पूरी मार्केटिंग गदर 1 थी.

undefined

गदर 2 की सफलता को देखते हुए सक्सेस पार्टी रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के कई नामी चेहरे नजर आए. पार्टी की शान शाहरुख खान बने, जो अपनी पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे थे. इसमें आमिर खान, सलमान खान, अजय देवगन भी शामिल हुए.

undefined

11 अगस्त को ओएमजी 2 के साथ गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सनी ने अक्षय कुमार की फिल्म को पीछे छोड़ दिया. ओएमजी का हाल जहां बेहाल है, वहीं गदर 2 अभी भी चल रही है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola