Sapna Singh: कैसे हुई क्राइम पेट्रोल एक्ट्रेस सपना सिंह के बेटे की मौत, पुलिस के सामने 2 दोस्तों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

sapna singh son found dead
Sapna Singh: क्राइम पेट्रोल एक्ट्रेस सपना सिंह के बेटे सागर गंगवार का शव रविवार की सुबह इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अदलखिया गांव के पास मिला था. मामले की जानकारी पड़ते ही बीसलपुर रोड में परिजनों और गांव वालों के साथ सपना सिंह ने बीच सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया था.
Sapna Singh: क्राइम पेट्रोल और माटी की बन्नो जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सपना सिंह जब मंगलवार को अपने मायके भुता थाना क्षेत्र के गांव रसूला लौटीं, तो वहां अपने 14 साल के बेटे सागर गंगवार का शव देखकर टूट गईं. एक्ट्रेस के बेटे का शव बीते दिन नाले में संदिग्ध हालत में मिला था, जिसे देखने के बाद बरेली के बीसलपुर रोड में परिजनों और गांव वालों के साथ सपना सिंह ने बीच सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया. अब इस मामले में सागर के दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ऐसे में आइए बताते हैं पूरा मामला.
मामले में दो दोस्त गिरफ्तार
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, मामले में मृतक के दो दोस्तों अनुज और सनी को गिरफ्तार कर लिया है. यह एक्शन तब लिया गया जब सपना सिंह और उनके परिजनों के 90 मिनट से ज्यादा समय तक चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मृतक के परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था.
कैसे हुई मौत?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सागर की मौत जहर या नीशीली दवाओं के ओवरडोज से हो सकती है. इस मामले पर जानकारी देते हुए मौत की वजहसर्कल ऑफिसर आशुतोष शिवम ने कहा, “पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन जहर या नशीली दवाओं के ओवरडोज के संकेत मिले हैं. आगे की जांच के लिए विसरा के नमूने सुरक्षित रखे गए हैं.”
दोस्तों का चौंकाने वाला खुलासा
सपना सिंह के बेटे की हत्या के मामले पर भुता पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कहा, “पूछताछ के दौरान अनुज और सनी ने कबूल किया कि उन्होंने सागर के साथ ड्रग्स और शराब का सेवन किया था. ओवरडोज के कारण सागर बेहोश हो गया. घबराकर वे उसके शव को घसीटकर एक खेत में ले गए और उसे वहीं छोड़ दिया.” पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि सागर बरेली के आनंद विहार कॉलोनी में अपने मामा ओम प्रकाश के साथ रहता था. हादसे के बाद उसका शव रविवार की सुबह इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अदलखिया गांव के पास मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










