बॉक्स आफिस पर रेंग-रेंग के आगे बढ़ रही ‘वध 2’, चौथे दिन का कलेक्शन आया सामने

Updated:
विज्ञापन
बॉक्स आफिस पर रेंग-रेंग के आगे बढ़ रही ‘वध 2’, चौथे दिन का कलेक्शन आया सामने

Vadh 2 Box Office Collection Day 4: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म ‘वध 2’ रिलीज के बाद लगातार बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. चौथे दिन भी फिल्म ने स्टिडी कमाई के साथ अपना सफर जारी रखा.

विज्ञापन

Vadh 2 Box Office Collection Day 4: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म ‘वध 2’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. यह एक क्राइम-ड्रामा फिल्म है. ‘वध 2’ धीरे-धीरे दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रही है. इस वीकेंड यानी रविवार को फिल्म की कमाई में बॉक्स ऑफिस पर हल्का उछाल दिखा था. अब फिल्म का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस आंकड़ा सामने आ चुका है. आइए आपको बताते हैं चौथे दिन का कलेक्शन.

फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने भारत बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 0.31 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.66 करोड़ रुपये का हुआ है.

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

  • Day 1 – 0.05 करोड़ रुपये
  • Day 2 – 0.85 करोड़ रुपये
  • Day 3 – 1 करोड़ रुपये
  • Day 4 – 0.03 करोड़ रुपये
  • Total – 2.66 करोड़ रुपये

संजय मिश्रा- नीना गुप्ता की जोड़ी को पसंद कर रहे फैंस

फिल्म बड़े बजट या भारी प्रमोशन के बिना सिनेमाघरों में उतरी है, लेकिन कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस की वजह से इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. हालांकि संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की एक्टिंग की चर्चा हो रही है. फिल्म में योगिता बिहानी और और कुमुद मिश्रा भी मुख्य किरदार निभाते नजर आ रहे हैं. रिलीज के बाद से ही फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है और हर दिन के साथ इसका कलेक्शन में बदलाव नजर आ रहा है.

आगे की कलेक्शन पर नजर

अब फिल्म के आने वाले दिनों के कलेक्शन पर सबकी नजर टिकी है. अगर इसी तरह दर्शकों का सपोर्ट मिलता रहा, तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबा सफर तय कर सकती है.

‘वध 2’ की कहानी

‘वध 2’ एक सस्पेंस-क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी एक बुजुर्ग महिला की जिंदगी के आस- पास घूमती है. अतीत से जुड़ी एक घटना दोबारा उनके सामने आ जाती है और हालात ऐसे बनते हैं कि उन्हें मुश्किल फैसलों और डर भरे माहौल का सामना करना पड़ता है. फिल्म में संजय मिश्रा(पति) और नीना गुप्ता (पत्नी) के मुख्य किरदार में हैं, जबकि कुमुद मिश्रा फिल्म में पुलिस अधिकारी बने हैं,जो पूरे मामले का जांच करता है. वहीं योगिता बिहानी भी एक आम महिला के किरदार में पूरे कहानी को आगे ले जाती नजर आती हैं. फिल्म 6 फरवरी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, और धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपना सफर तय कर रही है.

यह भी पढ़ें: Govinda Reaction: पत्नी के आरोपों पर पहली बार गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, परिवार और बेटे को लेकर किया ये खुलासा

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola