Animal Movie: 'IAS बनने से मुश्किल है फिल्म बनाना', विकास दिव्यकीर्ति ने की एनिमल की बुराई, तो निर्देशक ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 02 Mar 2025 2:32 PM

विज्ञापन

Sandeep Reddy Vanga on Vikas Divyakirti Statement on Animal

Animal Movie: संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान विकास दिव्यकीर्ति के किए गए 'एनिमल' फिल्म पर कमेंट पर जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि फिल्में बनाने से आसान होता है आईएस बनना.

विज्ञापन

Animal Movie: साल 2023 में आई फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपए की ताबड़तोड़ कमाई की थी. इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना लीड रोल में थे. फिल्म को जितना दर्शकों का प्यार मिला था, उससे कई ज्यादा इसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. इन्हीं में से एक यूपीएससी मेंटॉर विकास दिव्यकीर्ति भी शामिल हैं, जिसने फिकन के बारे में कई गलत बातें की थीं, जिसपर अब खुद फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने जवाब दिया है. उनका कहना है कि कुछ लोगों को सामाजिक मुद्दों पर बात करने में दिलचस्पी नहीं है, लेकिन ‘एनिमल’ पर काफी देर तक चर्चा कर सकते हैं. आइए बताते हैं उन्होंने आगे क्या कुछ कहा है.

संदीप रेड्डी वांगा ने एनिमल कंट्रोवर्सी पर दिया जवाब

संदीप रेड्डी वांगा ने Game Changers पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए कहा, ‘एक IAS अधिकारी हैं. एक गंभीर इंटरव्यू में उन्होंने बोला कि ऐसी फिल्में जैसे एनिमल नहीं बननी चाहिए. जिस तरह से उन्होंने कहा और जिस अंदाज में वह बोल रहे थे, मुझे सच में लगा कि जैसे मैंने कोई क्रिमिनल काम किया है. उन्होंने कहा कि एक तरफ 12th Fail जैसी फिल्में बनती हैं और दूसरी तरफ एनिमल जैसी फिल्में, जो समाज को पीछे ले जा रही हैं.’

IAS बनने से मुश्किल है फिल्म बनाना

निर्देशक ने आगे कहा, ‘मैं बहुत ईमानदारी से कह रहा हूं कि अगर कोई अनावश्यक हमला करेगा, तो 100 परसेंट गुस्सा आएगा. मुझे लगता है कि वह आईएएस ऑफिसर हैं. उन्होंने इसके लिए पढ़ाई की है. मेरा मानना है कि दिल्ली जाओ, किसी इंस्टिट्यूट में एडमिशन लो, 2-3 साल अपनी लाइफ के दे दो, आप आईएएस एग्जाम पास कर सकते हो. बुक्स की एक सीमित संख्या होगी, है ना? आप 1500 किताबें पढ़ोगे, तो आप आईएएस की परीक्षा पास कर सकते हो. मैं आपको लिखकर दे सकता हूं. कोई ऐसा कोर्स या टीचर नहीं है, जो आपको फिल्ममेकर और राइटर बना सके.’

विकास दिव्यकीर्ति ने ‘एनिमल’ को लेकर क्या कहा था?

एनिमल फिल्म के बारे में यूपीएससी मेंटॉर विकास दिव्यकीर्ति ने साल 2023 में आई ’12th फेल’ में भी काम किया था. उन्होंने पिछले साल नीलेश मिश्रा के ‘स्लो इंटरव्यू’ सीरीज में बात करते हुए कहा, ‘ऐसी फिल्में जैसे एनिमल, हमारे समाज को 10 साल पीछे ले जाती हैं. ऐसी फिल्में नहीं बननी चाहिए. आपने पैसा कमाया. आपने दिखाया कि आपका हीरो जानवर की तरह व्यवहार करता है. इसमें कुछ सामाजिक मूल्य होना चाहिए, या लोग केवल फाइनेंशियल वेल्यू के लिए काम कर रहे हैं?’

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola