Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बीच सलमान खान के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह, परेशान फैंस ने कहा ‘क्यों दुश्मनी मोल…’

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Salman Khan: सलमान खान को लगातार मिल रही बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी के बीच बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने सलमान खान को गाने की कुछ लाइंस डेडिकेट कर उनके सपोर्ट में उतरे हैं.

विज्ञापन

Salman Khan इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. 20 अक्टूबर को हुए एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान पर जान का खतरा बना हुआ है. लॉरेंस बिश्नोई के लोग लगातार एक्टर का जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. इसी बीच उनके सपोर्ट में कई बॉलीवुड एक्टर्स उतरे हैं, जिनमें से एक मीका सिंह भी हैं. मीका सिंह ने हाल ही में एक लाइव शो के दौरान सलमान खान को गाने की कुछ लाइंस डेडीकेट करके बताया कि वह सलमान खान के साथ हैं. इसके बात सोशल मीडिया पर फैंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. आइए बताते हैं सब कुछ.

विज्ञापन

मीका सिंह ने सलमान खान को किया सपोर्ट

सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान के गाने ‘आज की पार्टी मेरी तरफ से’ के सिंगर मीका सिंह ने
हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ के ट्रेक ‘गणपत’ की कुछ लाइंस सलमान खान को डेडीकेट की. उन्होंने कहा, “भाई रे भाई तू फिकर न कर, उसकी मां की, उसकी बहन की, जो देखे इधर.”

फैंस हुए परेशान

मीका सिंह का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद फैंस सिंगर की सुरक्षा के लिए काफी परेशान है. और उन्हें तरह-तरह के सलाह दे रहे हैं. जहां एक यूजर ने लिखा ‘क्यों दुश्मनी मोल ले रहे हैं.’ तो वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपको तुरंत माफी मांग ले लेनी चाहिए.’

Also Read: Salman Khan के बिश्नोई समुदाय से माफी मांगने के सवाल पर सोमी अली बोलीं- सलमान को नहीं पता था काले हिरण…

Also Read: सलमान खान की Ex गर्लफ्रेंड ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम भेजा डायरेक्ट मैसेज, बोलीं- ये आपके फायदे की ही बात है…

Also Read: Anupam Kher: पत्नी किरण के साथ अपना बच्चा ना होने पर अनुपम खेर को खलती है कमी, कहा ‘एक खालीपन महसूस होने…’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola