Salaar vs Dunki Box Office Collection: सालार के सामने डंकी का हाल हुआ बेहाल, शाहरुख खान पर भारी पड़े प्रभास
Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Dec 2023 10:23 AM
शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की डंकी को इन-दिनों बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की सालार से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. जहां सालार ने डंकी को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है. आइये जानते हैं तीसरे और दूसरे दिन इसने कितनी कमाई की.
सुपरस्टार प्रभास एक और एक्शन से भरपूर थ्रिलर सालार पार्ट 1: सीजफायर के साथ वापस आ गए हैं, जो 22 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. केजीएफ फेम प्रशांत नील द्वारा निर्देशित, सालार 2023 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी. इसके साथ ही सुपरस्टार शाहरुख खान की डंकी भी एक दिन पहले यानी 21 दिसंबर को आई थी. दोनों ही फिल्म एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है. हालांकि प्रभास ने ओपनिंग डे की बाजी मार ली और पहले दिन 95 करोड़ की धुआंधार कलेक्शन कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. वहीं राजकुमार हिरानी की डंकी ने ओपनिंग डे पर महज 29 करोड़ की कमाई की, जो उम्मीद से काफी कम थी. दूसरे दिन मूवी में कोई सुधार देखने को नहीं मिला और इसने 20 करोड़ का कारोबार किया. अब तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आया है.
सालार ने दूसरे दिन की इतनी कमाई
प्रशांत नील द्वारा निर्देशित सालार ने जहां ओपनिगं डे पर सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 95 करोड़ का बिजनेस किया. पहले ही दिन फिल्म ने जवान, पठान, एनिमल और गदर 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. अब दूसरे दिन मूवी ने 27.2 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद मूवी का टोटल कलेक्शन 120.65 करोड़ हो गई है. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म में वीकेंड पर जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन तेलुगु में 88 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी हासिल की. सालार को पांच भाषाओं- हिंदी, तेलुगु, अंग्रेजी, तमिल और कन्नड़ में रिलीज किया गया था.
डंकी ने तीसरे दिन की इतनी कमाई
गुरुवार को ठंडी शुरुआत के बाद तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर डंकी की कमाई और भी कम हो गई. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, शाहरुख खान स्टारर फिल्म ने जहां ओपनिंग डे पर महज 29 करोड़ की कमाई की. दूसरे दिन 20.50 करोड़ रुपये और अब तीसरे दिन मूवी ने 11.22 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद टोटल कलेक्शन 61.03 करोड़ हो गया है. भारत में फिल्म का दो दिन का कलेक्शन शाहरुख की पिछली दो रिलीज, पठान और जवान के शुरुआती दिन के आंकड़ों से काफी कम है. पठान ने 57 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की और जवान ने पहले दिन 75 करोड़ रुपये की कमाई की। डंकी इस साल शाहरुख की तीसरी रिलीज है. डंकी के प्रदर्शन में भारी गिरावट का श्रेय प्रभास की सालार की रिलीज को भी दिया जा सकता है.
डंकी फिल्म की क्या है कहानी
डंकी फिल्म की कहानी पंजाब के लाल्टू में रहने वाले तीन दोस्तों मनु (तापसी पन्नू) बग्गू (विक्रम कोचर) और बल्ली (अनिल ग्रोवर) की है, जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और उन्हें अपनी इन सभी परेशानियों का जवाब इंग्लैंड की किसी भी नौकरी में नजर आता है. वहां पहुंचने के लिये वह आये दिन कुछ ना कुछ लीगल तरीके ढूंढ़ते रहते हैं, लेकिन उनकी ग़रीबी और कम शिक्षा की वजह से वीजा मिल नहीं पा रहा है. उनकी ज़िंदगी में हार्डी (शाहरुख खान) की एंट्री होती है. वह भी उनके सपने को पूरा करने में जुट जाता है और वह डंकी के अवैध और जोखिमों से भरे रास्ते के जरिये उन्हें उनके सपनों की मंजिल इंग्लैंड पहुंचा देता है, लेकिन वह मंज़िल नहीं है . यह बात सभी को जल्द ही समझ आ जाती है, लेकिन देर हो चुकी है. क्या कभी वे अपने घर लौट पाएंगे. यही आगे की कहानी है.
Also Read: Salaar और Dunki के लिए प्रभास और शाहरुख खान ने ली कितनी फीस, कौन है सबसे महंगा एक्टर
सालर फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी काल्पनिक शहर ख़ानसार के बैकड्रॉप पर है. खानसार हिंसा से भरा है. वहां देवा (प्रभास) और वर्धा (पृथ्वीराज) करीबी दोस्त हैं. जब दोस्ती इतनी करीबी है, तो वर्धा मुसीबत में होगा तो देवा किसी की जान लेने से भी नहीं हिचकेगा. हालांकि परिस्थितियां कुछ ऐसी बनती है कि वर्धा अपने सबसे अच्छे दोस्त को खानसार छोड़ने के लिए कहता है, लेकिन देवा वादा करता है कि जब भी वर्धा को उसकी ज़रूरत होगी वह वापस आ जाएगा. खानसार से दूर होने पर देवा हिंसा से भी दूर हो जाता है. दूसरी ओर, वर्धा के पिता, राजा मन्नार (जगपति बाबू) अपने बेटे को खानसार में अपना उत्तराधिकारी बनाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन कइयों को ये मंज़ूर नहीं है. सत्ता की लड़ाई में वर्धा को मारने की योजना बनाते हैं. 25 साल बाद वर्धा अपने दोस्त देवा को मदद के लिए बुलाता है. इसके बाद खूनी खेल शुरू हो जाता है. कहानी का सिरा दूसरे भाग के लिए भी खुला छोड़ा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










