Salaar Cast Fees: प्रभास के सामने चुटकी भर है श्रुति हासन की फीस, रकम जानकर आंखें फटी रह जाएंगी, जानें यहां

Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Jul 2023 4:30 PM

विज्ञापन

फिल्म सालार एक एक्शन थ्रिलर है और इसका बजट 200 करोड़ रुपये है. सालार में मुख्य भूमिका निभाने वाले प्रभास को फिल्म में काम करने के लिए काफी भारी-भरकम फीस मिली है. चलिए आपको स्टारकास्ट के फीस के बारे में बताते है.

विज्ञापन

Salaar Cast Fees: एक्टर प्रभास के पास इस समय कुछ रोमांचक प्रोजेक्ट हैं. फिल्म सालार का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसे देख फैंस के होश उड़ गए थे. ‘केजीएफ’ फेम फिल्म निर्माता प्रशांत नील की फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज, श्रुति हासन और जगपति बाबू हैं. टीजर जारी होते ही ट्विटर पर #SalaarTeaser, #PrashanthNeel और #Prabhas ट्रेंड करने लगा था. चलिए आपको बताते है इस मूवी के लिए प्रभास ने कितनी फीस ली है.

फिल्म सालार के लिए प्रभास को मिले कितने करोड़?

फिल्म सालार एक एक्शन थ्रिलर है और इसका बजट 200 करोड़ रुपये है. सालार में मुख्य भूमिका निभाने वाले प्रभास को फिल्म में काम करने के लिए 100 करोड़ रुपये मिले है. इंग्लिश.जागरण.कॉम के अनुसार, प्रभास ने 100 करोड़ की तगड़ी फीस ली है. हालांकि मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. इसके अलावा फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई का 10 फीसदी हिस्सा भी उन्हें मिलेगा. बता दें कि प्रभास ने आदिपुरुष के लिए भी मोटी फीस लिया था.

https://www.instagram.com/p/CuVaLnxtp1K/

श्रुति हासन -पृथ्वीराज ने लिए इतने करोड़

निर्माता प्रशांत नील की फिल्म सालार में श्रुति हासन लीड एक्ट्रेस है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए उन्हें 8 करोड़ रुपये मिले है. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके किरदार का नाम आद्या है. वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन ने सालार के लिए 4 करोड़ रुपये की फीस ली है. फिल्म में उनके रोल का नाम वर्धाराज मन्नार है. सालार के टीजर में उनका लुक रिवील कर दिया गया है.

https://www.instagram.com/p/CZVscoyB9be/

जगपति बाबू को मिली इतनी फीस

सालार में जगपति बाबू अहम किरदार में नजर आएंगे. उन्हें फिल्म के लिए पृथ्वीराज सुकुमारन जितनी फीस मिली है. जगपति को 4 करोड़ रुपये की फीस मिली है. बता दें कि फिल्म सालार 28 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी शूटिंग भारत, यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका में किया गया है. बताया जा रहा है कि इसका बजट करीब 200 करोड़ है. वहीं, प्रभास पिछली बार फिल्म आदिपुरुष में कृति सेनन के साथ नजर आए थे.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से निकलने के बाद ‘सई’ का क्या है फ्यूचर प्लान? आयशा सिंह बोली- महीने के अंत तक…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola