Saiyaara के लिए अक्षय कुमार की तारीफ करने पर मोहित सूरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह मुझे बचपन से जानते हैं

Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Aug 2025 1:49 PM

विज्ञापन

Mohit suri on akshay kumar praises Saiyaara

Saiyaara: अहान पांडे की सैयारा ने अब तक कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. ये एक रोमांटिक मूवी है, जिसने युवाओं को काफी इम्प्रेस किया. हाल ही में अक्षय कुमार ने फिल्म की जमकर तारीफ की थी. साथ ही उन्होंने अहान और अनीत की भी सराहना की. अब उनके तारीफ करने पर मोहित सूरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

Saiyaara: मोहित सूरी की फिल्म सैयारा को रिलीज हुए 16 दिन बॉक्स ऑफिस पर हो गए. फिल्म ने रिलीज होते ही ताबड़तोड़ कमाई शुरू कर दी थी. एक लंबे समय बाद किसी नये कलाकार की मूवी को दर्शकों ने इतना प्यार दिया. अहान पांडे और अनीत पड्डा अब स्टार्स बन चुके हैं. दोनों के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ गए है. इस रोमांटिक फिल्म की तारीफ रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, राजकुमार राव, रितेश देशमुख, अनुराग बसु जैसे सेलेब्स ने किया. अक्षय कुमार ने भी दोनों एक्टर्स की तारीफ की. अब मोहित ने उनके तारीफ करने पर अपना रिएक्शन दिया है.

सैयारा के लिए अक्षय कुमार की तारीफ पर मोहित सूरी ने तोड़ी चुप्पी

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में मोहित सूरी ने अक्षय कुमार की ओर सैयारा की सराहना करने पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, ”वह मुझे बचपन से जानते हैं, जब मैं आवारा पगला दीवाना फिल्म के सेट पर विक्रम भट्ट को असिस्ट करता था. हमने साथ में कई बार काम करने का प्लान किया, लेकिन कभी भी बात नहीं बनी. मोहित ने आगे कहा, उन्होंने अपना विश्वास मुझसे नहीं खोया. उनका ऐसा पब्लिकली कहना… ऐसा बहुत काम लोग करते हैं. इसके अलावा मैं क्या मांग सकता हूं. ”

सैयारा का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • Saiyaara Box Office Collection Week 1- 172.75 करोड़ रुपये
  • Saiyaara Collection Day 8- 18 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 9- 26 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 10- 31.18 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 11- 9.25 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 12- 10 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 13- 7 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 14- 6.5 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 15- 4.25 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 16- 0.65 करोड़

नेट कमाई- 285.4 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें Son of Sardaar 2 Shooting Locations: लंदन की गलियों से पंजाब की मिट्टी तक, जानें कहां-कहां शूट हुई अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola