Saiyaara Box Office: 'कबीर सिंह' को दुनियाभर में पछाड़कर 'सैयारा' बनी सबसे बड़ी रोमांटिक हिट, अगले निशाने पर प्रभास की ब्लॉकबस्टर
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 01 Aug 2025 1:30 PM
Saiyaara Box Office Collection Day 25
Saiyaara Box Office: सैयारा ने रिलीज के 14वें दिन वर्ल्डवाइड 413.75 करोड़ कमाकर 'कबीर सिंह' को पछाड़ दिया है. जानें इस रोमांटिक ब्लॉकबस्टर की रिकॉर्डतोड़ कमाई और आगे के टारगेट.
Saiyaara Box Office: मोहित सूरी की डायरेक्शन में बनी ‘सैयारा’ ने रिलीज के 14वें दिन बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसने 6 साल पुराने शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया इतिहास रच दिया है. 18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में अबतक 285.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन तक 278.75 करोड़, और 14वें दिन सुबह 10:20 बजे तक 6.50 करोड़ रुपये कमाए.
ऐसे में अब कबीर सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद इस फिल्म का अगला निशाना कौनसी फिल्म है, आइए बताते हैं.
सैयारा ने ‘कबीर सिंह’ को पीछे छोड़ा
2019 में आई कबीर सिंह ने इंडिया में 278.8 करोड़ और वर्ल्डवाइड 377 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, सैयारा ने सिर्फ 12 दिन में 413.75 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमा लिए. इस तरह सैयारा इंडिया में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म बन गई है. साथ ही हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्मों की लिस्ट में 19वें नंबर पर पहुंची है.
अगला टारगेट प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’
सिर्फ 60 करोड़ के बजट में बनी सैयारा ने 7 गुना ज्यादा मुनाफा कमा लिया. इसके बाद अब ‘सैयारा’ का अगला टारगेट है प्रभास और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’, जिसने हिंदी में 293.13 करोड़ कमाए थे. मौजूदा रफ्तार को देखकर लग रहा है कि ये रिकॉर्ड भी जल्द टूट सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










