अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका संग पार्टी करते दिखे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम,तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2022 12:57 PM
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और माहिका की एक तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें दोनों पार्टी करते दिखे.
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान लोकप्रिय स्टारकिड है. बीते कुछ हफ्ते पहले इब्राहिम श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के साथ स्पॉट हुए थे, जिसके बाद दोनों की अफेयर की बातें खूब उड़ी थी. हालांकि पलक ने बाद में उन्हें सिर्फ दोस्त बताया था. अब स्टारकिड की तसवीर वायरल हो रही है, जिसमें वो अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका के साथ पार्टी करते दिखे.
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम और अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका ने फिल्मी दुनिया में अभी तक कदम नहीं रखा, लेकिन दोनों की तसवीरें अक्सर वायरल होती रहती है. इब्राहिम ने लंदन में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते दिखे. इसमें उनके साथ माहिका के अलावा ओरहान अवत्रामणि भी थे. ब्लैक आउटफिट में इब्राहिम काफी स्मार्ट लगे. जबकि माहिका भी ब्लैक डीप नेक ड्रेस में दिखी.
https://www.instagram.com/p/CgFlEPoMKmL/
वर्क फ्रंट की बात करें तो इब्राहिम अली खान फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में करण की सहायता कर रहे है. इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी अहम किरदार निभा रहे है. फिल्म को लेकर करण अक्सर अपडेट शेयर करते रहते है.
Also Read: अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका हुई 20 साल की, बेहद खूबसूरत है स्टारकिड, एक्टर ने शेयर किया अनसीन VIDEO
माहिका रामपाल हाल ही में अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन के साथ पार्टी करते दिखी थी. अपनी गर्ल गैंग के साथ लंदन में वो एंजॉय करती दिखी थी. इसी साल माहिका 20 साल की हुई है. उसके जन्मदिन पर उनके पिता अर्जुन रामपाल ने वीडियो पोस्ट कर लिखा था, मेरी छोटी राजकुमारी, तुम हमेशा मेरे लिए वैसी ही रहोगे.
हाल ही में ये खबर आई थी कि करण जौहर, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च करने जा रहे है. इब्राहिम करण की ओर से निर्देशित हृदयम के साउथ रीमेक में काम करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










