Saif Ali Khan: सैफ पर हमले के बाद पिता से मिलने पहली बार पहुंचे जेह और तैमूर, टाइट सिक्योरिटी..., VIDEO
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Jan 2025 2:34 PM
Taimur ali khan and Jeh Viral Video
Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हुए 16 जनवरी को हमले के बाद उनसे मिलने पहली बार जेह अली खान और तैमूर अली खान लीलावती अस्पताल पहुंचे. यहां कड़ी सिक्योरिटी के बीच उनके साथ करीना कपूर खान और उनके स्टाफ के कुछ लोग भी मौजूद थे.
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी देर रात एक चोर ने उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में घुसकर चाकू से हमला किया, जिसके बाद वह बुरी तरह घायल हो गए थे. इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड इंडस्ट्री उनके सपोर्ट में खड़ा है. कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए इस मामले पर दुःख जाहिर किया तो वहीं, परिवार के सदस्य आए दिन मुंबई के लीलावती अस्पताल के बाहर स्पॉट हो रहे हैं, जहां सैफ को एडमिट किया गया है. इसी बीच सैफ अली खान से मिलने के लिए पहली बार उनके दोनों बेटे जेह अली खान और तैमूर अली खान, मां करीना कपूर खान के साथ रविवार, 19 जनवरी के दिन अस्पताल पहुंचे. इस बीच हॉस्पिटल के बाहर कड़ी सिक्योरिटी भी देखने को मिली. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें सैफ का परिवार कार से उतरते हुए नजर आता है और उनके साथ कुछ स्टाफ भी मौजूद है. जहां एक तरफ जेह अपनी नैनी की गॉड में हैं तो वहीं, तैमूर अपनी मां करीना के साथ दिखाई दिए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










