धर्म को लेकर तैमूर और जेह को क्या सिखाते हैं सैफ अली खान? आप भी जानिये जवाब

Updated:
विज्ञापन
Saif Ali Khan, Taimur Ali Khan And Jeh Ali Khan

सैफ अली खान, तैमूर अली खान और जेह अली खान, फोटो- इंस्टाग्राम

Saif Ali Khan On Taimur And Jeh About Religion: सैफ अली खान ने खुलासा किया कि वह अपने बेटों तैमूर और जेह को सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाते हैं. सैफ का कहना है कि वह बच्चों से हमेशा कहते हैं, “भगवान एक हैं, बस लोग उन्हें अलग-अलग नामों से पुकारते हैं.”

विज्ञापन

Saif Ali Khan On Taimur And Jeh About Religion: सैफ अली खान ने हाल ही में खुलासा किया कि वह और करीना कपूर अपने दोनों बेटों तैमूर और जहांगीर की परवरिश ऐसे माहौल में कर रहे हैं, जहां हर धर्म का सम्मान करना सिखाया जाता है. उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों से हमेशा एक बात कहते हैं, “भगवान एक ही हैं, बस लोग उन्हें अलग-अलग नामों से पुकारते हैं.”

What Does Saif Ali Khan Teach Taimur And Jeh About Religion: आखिर तैमूर और जेह को धर्म के बारे में क्या सिखाते हैं सैफ अली खान?

सैफ अली खान ने ‘वी वीमेन’ के लंदन वर्जन के दौरान अपने बेटों तैमूर और जेह के साथ धर्म पर हुई बातचीत के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “मुझे अपने बच्चों के साथ इस बारे में बात करना बहुत पसंद है, क्योंकि मैं खुद भी बहुत ज्यादा धार्मिक इंसान नहीं हूं. मेरी मां ने मुझे सिखाया था और वही बात मैंने अपने बच्चों को भी सिखाई है कि भगवान एक ही हैं, बस लोग उन्हें अलग-अलग नामों से जानते हैं. लोग अलग-अलग जगहों पर उनकी पूजा करते हैं. अगर आपका धर्म आपको प्यार करना और दूसरे लोगों को माफ करना सिखाता है, तो वही सबसे बड़ी बात है.”

Saif Ali Khan On Growing Up In Christian Schools: सैफ अली खान बोले स्कूल में हर धर्म की प्रार्थना होती थी

सैफ ने अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि उनकी पढ़ाई ऐसे स्कूलों में हुई, जहां ईसाई माहौल था. वह चर्च भी जाते थे और स्कूल में हर दिन की शुरुआत चैपल प्रेयर से होती थी. उन्होंने बताया, “हम पहले एक प्रार्थना करते थे, फिर दूसरे धर्मों की प्रार्थनाएं भी होती थीं. हम क्रिसमस भी उतनी ही खुशी से मनाते थे, जितनी दिवाली मनाते थे.”

Taimur On Religion: 9 साल के तैमूर ने धर्म पर ऐसा क्या जवाब दिया कि सैफ अली खान रह गए इंप्रेस

सैफ अली खान ने बताया कि हाल ही में उनकी तैमूर से धर्म को लेकर एक दिलचस्प बातचीत हुई. उन्होंने पूछा था कि धर्म और मेथडोलॉजी में क्या फर्क होता है. एक्टर ने बताया, “तैमूर, जो अभी 9 साल का है, उसने कहा, ‘धर्म में हम प्रार्थना करते हैं और मेथडोलॉजी में नहीं.’ मुझे लगा कि यह बहुत अच्छा जवाब था. हम घर में अक्सर इन बातों पर चर्चा करते रहते हैं. मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मेरी परवरिश ऐसे माहौल में हुई, जहां सोच खुली थी. मेरी मां की तरह मेरी पत्नी करीना की सोच भी काफी ओपन है. हमारा नजरिया ज्यादा आध्यात्मिक है.”

यह भी पढ़ें- लगा मैं मर जाऊंगा… सैफ अली खान ने सुनाई जिंदगी की सबसे डरावनी रात की कहानी

यह भी पढ़ें- खतरनाक विलेन बनेंगे अक्षय कुमार, कैसी होगी ‘हैवान’? सैफ अली खान ने खोले बड़े राज

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola