Saif Ali Khan: ‘धर्म से दूर रहना ही बेहतर है…’, आदिपुरुष विवाद पर एक्टर ने ये क्या कह दिया

Saif Ali Khan ने इंडिया टुडे कोक्लेव में आदिपुरुष और तांडव सीरीज विवाद पर चुप्पी तोड़ी. यहां उन्होंने धर्म से दूर रहने और काम के सिलेक्शन में सावधानी बरतने पर भी बात की.
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ और ओटीटी सीरीज ‘तांडव’ को लेकर चल रहे विवादों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने यह भी बताया कि इन विवादों की वजह से बढ़ते ट्रोल के बाद वह अपने काम के सिलेक्शन को लेकर ज्यादा सावधान हो गए हैं. आइए बताते सैफ अली खान ने इन विवादों पर क्या कहा.
सैफ अली खान ने आदिपुरुष विवाद पर क्या कहा
सैफ अली खान ने इंडिया टुडे मुंबई कॉन्क्लेव में ‘आदिपुरुष’ से जुड़े विवाद पर बात की. उन्होंने कहा कि, “यह थोड़ा परेशान करने वाला था. अदालत ने कुछ कहा था कि एक एक्टर स्क्रीन पर जो कुछ भी कहता है उसके लिए वह खुद जिम्मेदार है. इसलिए तकनीकी रूप से, यदि आप कुछ कहते हैं, तो आपके खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है. कहा जा सकता है कि आपको ऐसा नहीं कहना चाहिए था. यह बहुत दबावपूर्ण होता है.”
Also Read: Saif Ali Khan पर मारपीट के आरोप का मामला: अगले महीने से सुनवाई हो सकती है शुरू, जानें पूरा मामला
Also Read: Adipurush: सैफ अली खान ने आदिपुरुष की असफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यदि आप मुंह के बल गिरते…
धर्म से दूर रहना चाहिए
उन्होंने आगे कहा कि, “हम सभी को खुद पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा और थोड़ा सावधान रहना होगा, वरना परेशानी हो सकती है. आप यह भी जानते हैं कि कुछ चीजें हैं, उदाहरण के लिए, धर्म. आप बस उससे दूर रहें. ऐसी कई कहानियां हैं, जिनपर हम कुछ बना सकते हैं. हम परेशानी नहीं खड़ी करना चाहते.”
क्या था आदिपुरिष विवाद?
सैफ अली खान की ‘आदिपुरुष’ पर पिछले साल एक बड़ा विवाद खड़ा हुआ था. फिल्म में कई डायलॉग की दर्शकों ने निंदा की. वहीं, फिल्म के खराब वीएफएक्स की वजह से भी टीम को काफी कुछ सुनना पड़ा था और जमकर विरोध प्रदर्शन भी हुए.
काम के सिलेक्शन को लेकर हुए ज्यादा सावधान
सैफ अली खान ने तांडव सीरीज को लेकर हुए विवाद पर भी बात की. उन्होंने कहा कि, इससे यह सबक मिला कि अगली बार अगर कोई मुझसे पूछेगा कि क्या तुम इस तरह का काम दोबारा करना चाहोगे तो अपने पिछले अनुभव आधार पर मैं कहूंगा कि नहीं. यह मुसीबत को दावत देने जैसा है, लेकिन मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे बहुत सारे ऑफर मिले, मैं कुछ और कर सकता हूं. लिहाजा इन मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










