S S Rajamouli: एक औरत के लिए मेरा करियर बर्बाद…, सुसाइड से पहले एसएस राजामौली के करीबी ने निर्देशक पर लगाया आरोप
S S Rajamouli
S S Rajamouli: एसएस राजामौली के करीबी दोस्त श्रीनिवास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि निर्देशक ने एक महिला की वजह से उनका करियर बर्बाद कर दिया, इसकी वजह से उन्होंने सुसाइड करने का फैसला किया है.
S S Rajamouli: एसएस राजामौली बड़ी बजट की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं इन दिनों निर्देशक साउथ एक्टर महेश बाबू के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘एसएसएमबी28’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. इसी बीच एसएस राजामौली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें निर्देशक के किसी करीबी दोस्त ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उस शख्स का कहना है कि राजामौली ने एक लड़की की वजह से उनका करियर बर्बाद कर दिया.
यहां देखें पूरा वीडियो-
राजामौली की वजह से दोस्त ने किया सुसाइड का फैसला
मशहूर फिल्म निर्माता एसएस राजामौली के करीबी दोस्त श्रीनिवास राव का कहना है कि निर्देशक से उनकी 34 साल की दोस्ती है, जो एक ही महिला के लिए भावनाएं होने की वजह से टूट गई. श्रीनिवास ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, ‘मेरे पास आत्महत्या करके मर जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है. राजामौली ही वह शख्स हैं जिसकी वजह से मैं 55 साल में भी सिंगल हूं.’
‘एक औरत की खातिर मेरे करियर…’
श्रीनिवास ने वीडियो में आगे कहा, ‘हमने यमाडोंगा (साल 2007 में बनी एक फिल्म) तक साथ काम किया, लेकिन उन्होंने एक औरत की खातिर मेरे करियर को खत्म कर दिया.’ श्रीनिवास ने वीडियो में यह भी दावा किया कि वह झूठ नहीं कह रहे हैं, चाहे तो पकड़ने वाली मशीन से उनके जांच कर ली जाए. साथ ही उन्होंने पुलिस से इस मामले की जांच करने और उन्हें इंसाफ दिलाने की अपील की है. हालांकि, इस मामले पर एसएस राजामौली की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










