Remo D'Souza: डांस ग्रुप से की गई ठगी पर रेमो डिसूजा और पत्नी लीजेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'इसमें कोई सच्चाई नहीं है'
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 21 Oct 2024 11:19 AM
Remo D'Souza और उनकी पत्नी लीजेल पर एक डांस ग्रुप ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. जिसके अनुसार कोरियोग्राफर ने उनसे 11.96 करोड़ रुपए की ठगी की है. अब इस मामले पर रेमो और लीजेल ने चुप्पी तोड़ी है.
Remo D’Souza: फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और लिजेल डिसूजा को लेकर बीते दिन एक बड़ी खबर सामने आई थी,जिसके अनुसार एक डांस ग्रुप ने कोरियोग्राफर और उनकी पत्नी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. जिसपर अब रेमो डिसूजा और पत्नी लीजेल ने चुप्पी तोड़ी है और इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पूरे मामले की सच्चाई बताई है. दरअसल, रेमो डिसूजा-लिजेल ने रविवार, 20 अक्टूबर की रात अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने धोखाधड़ी के आरोप को खारिज किया है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले की खबर उन्हें बाद में हुई. बता दें कि कोरियोग्राफर और उनकी पत्नी पर एक डांस ग्रुप ने 11.96 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है.
रेमो डिसूजा ने पत्नी लीजेल के साथ किया बयान जारी
रेमो डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी लीजेल के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों से अपील की है कि, ‘अफवाहें फैलाने से बचें.’ रेमो-लिजेल के पोस्ट में लिखा है, ‘मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से हमें पता चला है कि एक डांस मंडली ने मुझ पर और मेरी पत्नी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायतें दर्ज की गई है.’
उचित समय कर मामले को आगे बढ़ाएंगे कोरियोग्राफर
रेमो डिसूजा ने आगे कहा, ‘ये जानकार मुझे बहुत दुख हुआ, काफी निराशाजनक है कि ऐसी जानकारी प्रकाशित हुई है. हम सभी से अनुरोध करना चाहेंगे कि वे सही तथ्यों का पता लगाने से पहले अफवाहें फैलाने से बचें. हम उचित समय पर अपना मामला आगे बढ़ाएंगे और अधिकारियों के साथ हर संभव तरीके से सहयोग करने की भी कोशिश करेंगे, जैसा कि हमने अब तक किया है. हम अपने परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को उनके प्यार और निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं. ये सब अफवाहें, इसमें कोई सच्चाई नहीं है. लिजेल और रेमो.’
क्या है पूरा मामला?
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लीजेल पर 26 साल के डांसर की शिकायत के आधार पर 16 अक्टूबर को मीरा रोड पुलिस थाने में रेमो, उनकी पत्नी लिजेल और पांच अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 465 (जालसाजी), 420 (धोखाधड़ी) समेत अन्य के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Also Read: ना जेठालाल ना अनुपमा, टीवी की दुनिया में सबसे अमीर है ये एक्टर, नेट वर्थ जान जानकर चौक जाएंगे आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










