Ranveer Allahbadia विवाद पर बोनी कपूर बोले- इसमें सीमाएं होनी चाहिए, मनोज मुंतशिर ने कहा- ऐसे देश में जहां माता-पिता को भगवान…

Ranveer Allahbadia controversy
Ranveer Allahbadia controversy: पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के बयान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. कई सेलेब्स ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी हैं. अब इसपर बोनी कपूर और गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर ने अपनी बात रखी.
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों विवादों में फंस गए हैं. रणवीर, समय रैना के शो India’s Got Latent में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने माता-पिता की निजी जिंदगी को लेकर एक टिप्पणी की. रणवीर के कमेंट को लोगों ने अनुचित माना और उनकी सोशल मीडिया पर आलोचना होने लगी. उनके बयान ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया. इस पूरे विवाद पर रणवीर ने लोगों से माफी भी मांगी. हालांकि फिर भी मामला शांत नहीं हुआ. उनके बयान पर अभी तक कई सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. अब इसपर बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने अपना रुख स्पष्ट किया.
बोनी कपूर बोले- मैं इसका समर्थन नहीं करता
बोनी कपूर ने कहा, “उन्होंने जो किया, मैं उसका बिल्कुल समर्थन नहीं करता. इसमें सीमाएं होनी चाहिए. इसमें सेल्फ-सेंसरशिप भी होनी चाहिए.” उन्होंने कहा, “अपने घर में आप जो चाहें, वह कह सकते हैं, लेकिन सोशल मीडिया जैसे सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर आपको सावधान और अनुशासित रहने की जरूरत है.”
मनोज मुंतशिर बोले- ऐसे व्यवहार को रोका जाए
गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर ने इस बारे में बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के इस मामले पर कहा कि अगर अश्लीलता और बेशर्मी को रोका नहीं गया, तो यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक परंपरा बन सकती है. उन्होंने ऐसे कंटेंट के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत बताई और चेतावनी दी कि जिस तरह पड़ोसी देशों के युवा नैतिक गिरावट का सामना कर रहे हैं, वैसे ही भारत के युवा भी देश को कमजोर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि ऐसे व्यवहार को रोका जाए, खासकर एक ऐसे देश में जहां माता-पिता को भगवान के समान माना जाता है.
रजा मुराद बोले- प्रसिद्धि के लिए कोई किस हद तक गिर…
दिग्गज एक्टर रजा मुराद ने रणवीर इलाहाबादिया के कमेंट को लेकर एएनआई से बात करते हुए कहा, “प्रसिद्धि के लिए कोई किस हद तक गिर सकता है? जॉनी लीवर, दिवंगत राजू श्रीवास्तव, कपिल शर्मा जैसे कॉमेडियन हैं, क्या उन्होंने कभी किसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया? बल्कि, वे सबसे प्रसिद्ध कॉमेडियन हैं. आप (रणवीर इलाहाबादिया) अपने माता-पिता के बेडरूम में घुसने की बात करते हैं?… पूरा देश हैरान है…”
यह भी पढ़ें– Ranveer Allahbadia को लेकर ये क्या बोल गए यूट्यूबर ध्रुव राठी, कहा- जिस तरह से राजनेता, मीडिया, पुलिस उन्हें परेशान…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










