Ramayana: रणबीर-साई पल्ल्वी की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने पर बोले रवि दुबे, कहा- बड़े संयोग की बात…

Updated:
विज्ञापन
Ravi Dubey bts photo from Ramayana

Ravi Dubey bts photo from Ramayana

Ramayana: रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने पर रवि दुबे ने खुलकर बात की है. उन्होंने कहा, “यह मौका मेरे लिए सौभाग्य है, ये चुनाव ऊपर से होता है.” जानें रणबीर-साई पल्लवी स्टारर फिल्म की डिटेल्स.

विज्ञापन

Ramayana: नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित मेगा बजट पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों सुर्खियों में है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आने वाले हैं. हाल ही में फिल्म का पहला टीजर रिलीज हुआ, जिसमें राम और रावण की हल्की झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

अब हाल ही में फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे ने रामायण में काम करने पर खुलकर बात की है. उन्होंने इस मौके को सौभाग्य और एक आध्यात्मिक अनुभव बताया.

लक्ष्मण के रोल पर बोले रवि दुबे

रवि दुबे ने कहा, “ये कहना कम होगा कि वो बहुत अच्छा महसूस हो रहा है. ये इससे बहुत ज्यादा अच्छा है। बहुत बड़े संयोग की बात होती. अगर आपको राम कथा का हिस्सा बनने का मौका मिला. ये निर्णय आप अपने लिए कभी नहीं ले सकते. मैंने हमेशा ये बात मानी है, जो कर रहे हैं महादेव कर रहे हैं. अगर इस तरह की चीज आपके जीवन में आई है. को आपको लग रहा होगा कि आपके एक्शन से आई है, लेकिन ऐसा होता नहीं है, वो चुनाव भी कहीं और होता है.”

उन्होंने देश के सबसे महान फिल्ममेकर्स और सुपरस्टार्स के साथ काम करने पर गर्व जताया और कहा, “रणबीर कपूर, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा जैसे नामों के साथ जुड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.”

रामायण की दमदार स्टारकास्ट

  • रणबीर कपूर – भगवान राम
  • साई पल्लवी – माता सीता
  • यश – रावण
  • सनी देओल – हनुमान
  • रवि दुबे – लक्ष्मण

रामायण की रिलीज डेट

रामायण को दो भागों में रिलीज किया जाएगा, जिसमें से पहला भाग- दिवाली 2026 और दूसरा भाग- दिवाली 2027 में आएगा. फिल्म के वीएफएक्स और स्केल की वजह से इसे भारत की सबसे बड़ी पौराणिक फिल्म कहा जा रहा है.

यह भी पढ़े: Ramayana में मां सीता का किरदार निभाने पर साई पल्ल्वी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे उनकी यात्रा का अनुभव…

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola